[ad_1]
UP Top News Today 12 February 2024: मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर से शुकतीर्थ पहुंचेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सीएम के हेलीकॉप्टर के लिए शुकतीर्थ में मेला स्थल पर हेलीपैड बनाया गया है। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे।
वाराणसी में सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक प्रशांत सिंह की कोर्ट में सोमवार को ज्ञानवापी के मूलवाद में सम्पूर्ण एएसआई सर्वे कराने की अर्जी पर सुनवाई होनी है। वर्ष 1991 के मूलवाद में वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी की अर्जी पर हाईकोर्ट के आदेश पर अदालत ने एएसआई की रिपोर्ट वादी को उपलब्ध कराई थी।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान सोमवार दोपहर 12 बजे चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या पहुंचेंगे। इनके साथ परिवार के सदस्य भी होंगे। दोनों मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे। वहीं आज आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। वह यहां दोपहर 12 बजे दिल्ली से महर्षि वाल्मिकि एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में पेश की अखिलेश के पीडीए फॉमूले की काट
अगले लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के जरिए बीजेपी को हराने का दावा कर रहे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के फॉमूले की काट बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में दिखाई है। पिछड़े वोट बैंक को लेकर जब देशव्यापी बहस छिड़ी है, तब भाजपा ने यूपी में ओबीसी एजेंडे पर मजबूत कदम बढ़ा दिया है।
बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में पेश की अखिलेश के पीडीए फॉमूले की काट
वोट शेयर बढ़ाने को अब गांव चली भाजपा, जेपी नड्डा आज वेस्ट यूपी शुरू करेंगे अभियान
लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा की कोशिश इस चुनाव में अपना वोट शेयर बढ़ाकर 51 फीसदी के करीब करने की है। इस लक्ष्य को पाने के लिए पार्टी गांव-गांव जाएगी। गांव चलो अभियान के तहत पूरी पार्टी गांवों में डेरा डालेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सरकार और संगठन के तमाम चेहरे गांवों में प्रवास करेंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: वोट शेयर बढ़ाने को अब गांव चली भाजपा, जेपी नड्डा आज वेस्ट यूपी शुरू करेंगे अभियान
अयोध्या-प्रयागराज फोरलेन की शुरुआत पर रोक, ऐसा बनेगा रामवन गमन पथ
रामवन गमन पथ (प्रयागराज-उतरौला राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग )अब एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इससे अलग-अलग राज्यों से चित्रकूट धाम के रास्ते अयोध्या में रामलाल के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान हो जाएगी। इस परियोजना को विकसित करने के लिए शासन ने अयोध्या-प्रयागराज फोरलेन परियोजना पर रोक लगा दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अयोध्या-प्रयागराज फोरलेन की शुरुआत पर रोक, ऐसा बनेगा रामवन गमन पथ
अग्निवीर भर्ती को वाराणसी जोन के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन कल से
भारतीय सेना में वाराणसी रीजन के युवा अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन 13 फरवरी से कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 22 मार्च 2024 है। रीजन के मऊ, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, गाजीपुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर और वाराणसी के युवाओं के लिए आवेदन की तारीख जारी की गई है। वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल ऋषि दुबे ने बताया कि 17 साल छह माह से लेकर 21 साल के युवक आवेदन कर सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अग्निवीर भर्ती को वाराणसी जोन के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन कल से
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ
[ad_2]
Source link