[ad_1]
UP Top News Today 16 February 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी और डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर लुईस खुर्शीद से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कई घंटे पूछताछ की। यह पूछताछ ईडी के लखनऊ जोन कार्यालय में हुई। मनी लांड्रिंग के एक मामले में ईडी ने उन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 फरवरी को साढ़ में डिफेंस कॉरिडोर की पहली यूनिट का उद्घाटन करेंगे। यूपीडा ने पत्र भेजकर पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। अडाणी डिफेंस सिस्टम एंड टेक्नोलॉजी लि. ने इम्युनेशन मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स की स्थापना की। इसकी पहली यूनिट का शुभारंभ होगा।
सहारा इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट को सहारा हॉस्पिटल के निर्माण के लिए जमीन देने में बड़ा घोटाला किया गया था। एलडीए के तत्कालीन अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मिलकर यह घोटाला किया।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस की बढ़तीं मुश्किलें, मनी लांड्रिंग केस में ईडी ने की कई घंटे पूछताछ
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी और डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर लुईस खुर्शीद से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कई घंटे पूछताछ की। यह पूछताछ ईडी के लखनऊ जोन कार्यालय में हुई। मनी लांड्रिंग के एक मामले में ईडी ने उन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था। यह मामला डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से दिव्यांगों को सहायता उपकरण वितरण में धांधली से जुड़ा है।
सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस की बढ़तीं मुश्किलें, मनी लांड्रिंग केस में ईडी ने की कई घंटे पूछताछ
सीएम योगी 26 को करेंगे डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन, एशिया का सबसे बड़ा शस्त्र कॉम्प्लेक्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 फरवरी को साढ़ में डिफेंस कॉरिडोर की पहली यूनिट का उद्घाटन करेंगे। यूपीडा ने पत्र भेजकर पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। अडाणी डिफेंस सिस्टम एंड टेक्नोलॉजी लि. ने इम्युनेशन मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स की स्थापना की। इसकी पहली यूनिट का शुभारंभ होगा। अफसरों के मुताबिक, अडाणी समूह की ओर से एशिया का सबसे बड़ा शस्त्र कॉम्प्लेक्स बनाया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सीएम योगी 26 को करेंगे डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन, एशिया का सबसे बड़ा शस्त्र कॉम्प्लेक्स
सहारा हॉस्पिटल को जमीन देने में एक अरब से अधिक का घोटाला, जांच में खुलासा
सहारा इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट को सहारा हॉस्पिटल के निर्माण के लिए जमीन देने में बड़ा घोटाला किया गया था। एलडीए के तत्कालीन अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मिलकर यह घोटाला किया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने जांच कराई तो पता चला कि उस समय जमीन की जो कीमत थी अधिकारियों ने उससे कम में सहारा को दे दी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सहारा हॉस्पिटल को जमीन देने में एक अरब से अधिक का घोटाला, जांच में खुलासा
क्रूरता! आगरा में कुत्ते को पीटा, बाइक से घसीटा, पकड़े जाने पर कहा इस बात का ले रहे थे बदला
आगरा के शाखीपुरम सिकंदरा में काटने पर दो लोगों ने कुत्ते को डंडे से पीटा। उसके पैर रस्सी से बांधे। बाइक से उसे घसीटकर ले गए। वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।
क्रूरता! आगरा में कुत्ते को पीटा, बाइक से घसीटा, पकड़े जाने पर कहा इस बात का ले रहे थे बदला
पिस्टल सटाकर धमकी देने वाले सिपाही पर केस, एसपी का एक्शन
सुलतानपुर जिले के लंभुआ बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े युवक पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देने वाला कार चालक सिपाही निकला। उसके खिलाफ कोतवाली लंभुआ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उससे बरामद लाल-नीली बत्ती लगी कार, 9 एमएम सरकारी पिस्टल और 10 कारतूस सीज किया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पिस्टल सटाकर धमकी देने वाले सिपाही पर केस, एसपी का एक्शन
लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, लखनऊ आएगी केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम
दो महीने बाद होने जा रहे लोकसभा चुनाव की तैयारियां अब और तेज होंगी। प्रदेश में इन चुनावों के लिए अब तक हुई तैयारियों की गहन समीक्षा करने के लिए आगामी 29 फरवरी से दो मार्च के बीच केन्द्रीय चुनाव आयोग की टीम लखनऊ में होगी। आयोग की इस टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अरुण गोयल, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास, चुनाव उपायुक्त होंगे।
लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, लखनऊ आएगी केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी : 280 परियोजनाओं को धरातल पर उतारने तैयारी, 1.32 लाख से ज्यादा रोजगार
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) के माध्यम से भारी भरकम निवेश को धरातल पर उतारने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले इस आयोजन में यीडा क्षेत्र में 45 हजार करोड़ से अधिक की 280 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी : 280 परियोजनाओं को धरातल पर उतारने तैयारी, 1.32 लाख से ज्यादा रोजगार
यूपी में जनगणना से पहले होगी पशुगणना, पशुपालन विभाग ने शुरू की तैयारी
अपने जिले और प्रदेशभर में गाय, भैंस के साथ कुत्ता और बिल्ली, भेड़, बकरी, सुअर, घोड़ा, गधा, खरगोश, ऊंट और हाथी आदि की संख्या का पता चलेगा। प्रदेश सरकार इसी साल पशुओं की गणना कराएगी। गणना के लिए पशुपालन विभाग के कार्यालय में पत्र आया है। पत्र मिलने के बाद पशुपालन विभाग ने जिले में पशुओं की गिनती की तैयारी शुरू कर दी है।
यूपी में जनगणना से पहले होगी पशुगणना, पशुपालन विभाग ने शुरू की तैयारी
होटल रॉयल क्लिफ के निदेशक व रौनक पान मसाला पर जुर्माना, इस तरह कर रहे मिलावट
मिलावट पर कानपुर के होटल रॉयल क्लिफ और रौनक पान मसाला के निदेशक पर जुर्माना लगाया गया है। एडीएम सिटी की कोर्ट ने पहली बार पान मसाला कंपनी के निदेशक, थोक और फुटकर सभी विक्रेताओं पर अर्थदंड लगाया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होटल रॉयल क्लिफ के निदेशक हरदीप सिंह की मौजूदगी में 2017 में पनीर का सैंपल लिया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: होटल रॉयल क्लिफ के निदेशक व रौनक पान मसाला पर जुर्माना, इस तरह कर रहे मिलावट
हाईटेक टाउनशिप बसाने के लिए दो बिल्डरों को बंधक रखनी होगी 572 करोड़ की संपत्ति, शर्त पर अनुमति
राज्य सरकार ने गाजियाबाद में हाईटेक टाउनशिप योजना में फिर से परियोजना शुरू करने के लिए दो बिल्डरों पर 572 करोड़ रुपये की संपत्ति बंधक रखने की शर्त लगाई है। इसको पूरा करने के बाद इन बिल्डरों के संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी देते हुए परियोजना शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। आवास विभाग हाईटेक टाउनशिन योजना में रुकी हुई परियोजनाओं को फिर से शुरू करने की नीति लेकर आया है।
हाईटेक टाउनशिप बसाने के लिए दो बिल्डरों को बंधक रखनी होगी 572 करोड़ की संपत्ति, शर्त पर अनुमति
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ
[ad_2]
Source link