Home National UP Top News Today: सीएम योगी ने 51 बसों को दिखाई हरी झंडी, दुर्गाष्‍टमी पर मंदिरों में भक्‍तों की भीड़

UP Top News Today: सीएम योगी ने 51 बसों को दिखाई हरी झंडी, दुर्गाष्‍टमी पर मंदिरों में भक्‍तों की भीड़

0
UP Top News Today: सीएम योगी ने 51 बसों को दिखाई हरी झंडी, दुर्गाष्‍टमी पर मंदिरों में भक्‍तों की भीड़

[ad_1]

UP Top News: आज दुर्गा अष्टमी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर मंदिरों में भक्‍तों की भीड़ उमड़ी है। भक्‍तों की भीड़ को देखते हुए मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नवरात्र का आठवां दिन माता महागौरी का होता है। इस दिन जिन भक्तों का उपवास पूरा हो जाएगा वे माता महागौरी का पूजन कर उपवास का समापन करेंगे।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रामनगरी से 51 बसों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विभिन्न परिक्षेत्र को बसें आवंटित होने से यात्रियों को सफर सुहाना होगा और रोडवेज की आमदनी भी बढ़ेगी। आवंटित बसों में सबसे अधिक मेरठ और गाजियाबाद रीज को 15-15 बसें आवंटित की गई है। जबकि धार्मिक नगरी बनारस, अयोध्या के अलावा लखनऊ और गोरखपुर रीजन को चंद बसों का ही तोहफा मिलेगा।

पढ़ें यूपी की टॉप खबरें 

आजम खान को सता रहा एनकाउंटर का डर, बाप-बेटे का जेल शिफ्ट

दो जन्‍म प्रमाण पत्र मामले में सात-सात साल की सजा पाए समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्‍दुल्‍ला आजम की जेल शिफ्ट की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आजम को रामपुर से सीतापुर जेल और अब्‍दुल्‍ला आजम को हरदोई जेल भेजा जा रहा है। सुबह पांच बजे उन्‍हें रामपुर जेल से निकाला गया। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

तीन साल से दौड़ रहा हूं…,DM के सामने फरियादी ने की आत्‍मदाह की कोशिश

यूपी के मुजफ्फरनगर में अपनी जमीन को कब्‍जा मुक्‍त कराने के लिए लंबे समय से भागदौड़ करके परेशान हो चुके एक शख्‍स का सब्र डीएम के सामने जवाब दे गया। तहसील में चल रहे समाधान दिवस में इस शख्‍स ने एक बार फिर आश्‍वासन सुना तो भड़क गया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लंबी वेटिंग पर भी मिलेगी ट्रेन में बर्थ, ऑनलाइन जाकर करना होगा ये काम

रेल यात्री अब ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के बावजूद कंफर्म टिकट हासिल कर सकेंगे। रेलवे ने ट्रेनों के रिजर्वेशन चार्ट को ऑनलाइन कर दिया है। रेलवे की बेवसाइट पर पहला चार्ट बनने के बाद खाली बर्थ की जानकारी उपलब्ध रहेगी और लोग उसकी ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। इसके अलावा रेलवे ने अपनी वेबसाइट पर यात्रियों के लिए कई अन्य सुविधाएं भी शुरू की हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

यूपी: यहां 103 साल पुराने दशानन मंदिर में दशहरे पर होती रावण की पूजा

दशहरे पर हर कहीं लंकेश यानी रावण के पुतले का दहन होता है पर कानपुर में एक मंदिर में 103 साल से दशहरा रावण पूजा का पर्व बना है। यह विशेष तिथियों में खुलने वाला रावण मंदिर है। जिसके पट केवल दशहरे के दिन खोले जाते हैं। शहर के शिवाला स्थित इस मंदिर में विशेष पूजा की जाती है और सुबह से शाम तक साधक यहां रावण दर्शन के लिए आते रहते हैं। मन्नतें मानने के लिए यहां सरसों के तेल के दीये जलाते हैं। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

ज्ञानवापी विवाद: एएसआई सर्वे में वुजूखाने को शामिल करने की अर्जी खारिज

ज्ञानवापी परिसर में सील वुजूखाने में शिवलिंग जैसी आकृति को छोड़ शेष अन्य भाग का एएसआई सर्वे कराने की मांग वाली हिन्दू पक्ष की अर्जी शनिवार को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने खारिज कर दी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

TGT-PGT Recruitment: अफसरों ने दबाए खाली पद, भटक रहे बेरोजगार

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही के कारण सैकड़ों बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती 2021 की प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के समायोजन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों से जून में सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई थी। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

[ad_2]

Source link