Home National UP Train Cancel: सूबेदारगंज-कानपुर मेमू समेत कई ट्रेन निरस्त, कई के रूट बदले, यहां देखें लिस्ट

UP Train Cancel: सूबेदारगंज-कानपुर मेमू समेत कई ट्रेन निरस्त, कई के रूट बदले, यहां देखें लिस्ट

0
UP Train Cancel: सूबेदारगंज-कानपुर मेमू समेत कई ट्रेन निरस्त, कई के रूट बदले, यहां देखें लिस्ट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज मंडल के रूमा-चंदारी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के लिए रूमा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के काम के लिए रेलवे ने दर्जनों ट्रेनों के निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन की घोषणा की है। रेलवे ने रूमा-चंदारी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के लिए रूमा स्टेशन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की है। साथ ही कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। कई ट्रेनें रीशेड्यूल भी हुईं हैं।

यहां देखें लिस्ट

ट्रेन नंबर 04181-04182 सूबेदारगंज-कानपुर सेंट्रल मेमू 13 अप्रैल को निरस्त रहेगी जबकि हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस और सियालदह-अजमेर 12 अप्रैल को प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट-अछनेरा के रास्ते संचालित होगी। 12 अप्रैल को 15483 अलीपुर द्वार-दिल्ली एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी ढाई घंटे रोक कर चलाई जाएगी। हावड़ा-कालका, अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस दो घंटे, 12819 पुरी-आनंद विहार एक घंटे, आनंद विहार-पुरी और आनंद विहार-कामख्या एक्सपेस डेढ़ घंटे रीशेड्यूल होगी। 13 अप्रैल को 12488 आनंद विहार -जोगबनी, 15484 दिल्ली-अलीपुर द्वार एक घंटा रीशेड्यूल होगी। 13 अप्रैल को ही 12487 जोगबनी-आनंद विहार को पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-सरसौल के दो घंटा व कामख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस को 90 मिनट रोका जाएगा।

ताजमहल पर विदेशी सैलानियों के फेंके शू कवर खरीद रहे घरेलू पर्यटक, डस्टबिन से निकालकर बेचने वाले करते ठगी

12 को बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें

पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 12 अप्रैल को अपने निश्चित मार्ग प्रयागराज छिवकी-प्रयागराज-टूंडला-आगरा फोर्ट-अछनेरा के बजाए परिवर्तित मार्ग प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट-अछनेरा के रास्ते चलेगी। गाड़ी सं. 12987 सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस 12 अप्रैल को अपने निश्चित मार्ग प्रयागराज छिवकी-प्रयागराज-टूंडला-आगरा फोर्ट-अछनेरा के बजाए परिवर्तित मार्ग प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट-अछनेरा के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 12 अप्रैल को अपने निश्चित मार्ग अछनेरा-आगरा फोर्ट-टूंडला-प्रयागराज-प्रयागराज छिवकी के बजाए परिवर्तित मार्ग अछनेरा-आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेगी।

[ad_2]

Source link