Wednesday, April 16, 2025
Google search engine
HomeNationalUP Weather: कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच नया अलर्ट, अगले...

UP Weather: कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच नया अलर्ट, अगले 5 दिन होंगे बेहद सर्द


ऐप पर पढ़ें

UP Weather: यूपी में सर्दी का सितम लगातार जारी है। लखनऊ में दिन का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस पर गलन इतनी थी कि लोग ठिठुरते रहे। सुबह घना कोहरा छंटा तो र्सू्य के दर्शन हुए। ठण्डी हवाओं और गलन से धूप से भी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग बता रहा है कि एक सप्ताह में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। कोहरा घटेगा। शनिवार की रात आठ डिग्री सेल्सियर तापमान के बाद रविवार की सुबह घना कोहरा था। ठिठुरन भी थी। पूर्वाह्न करीब 10.30 के आसपास कोहरा छंट गया। इसके बाद धूप निकली। मौसम विभाग ने दिन का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। शनिवार तो दिन का पारा 20.5 डिग्री पहुंच गया। 31 जनवरी से तीन फरवरी के बीच पश्चिमी यूपी में बदली-बारिश के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी, दूसरा तीन फरवरी से पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। वहीं, पूर्वी यूपी में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पारा लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और जेट स्ट्रीम की वजह से आ रही सर्द हवाओं के कारण मौसम फौरी राहत नहीं देगा। अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसे ही बेहद सर्द बना रहेगा।

रविवार को गोरखपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। यह लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इससे सूरज ढलने के बाद गलन बढ़ जा रही है। घरों में दुबके लोग भी ठंड से कांप रहे हैं। गोरखपुर में रविवार को भी मौसम ने राहत नहीं दी। सुबह 6 बजे विजिबिलिटी शून्य रही। सुबह आठ बजे तक विजिबिलिटी 30 मीटर से 50 मीटर के बीच रही। दिन चढ़ने के साथ कोहरे के बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज निकला भी। हालांकि इसका कोई खास असर पिछले 24 घंटे के अधिकतम तापमान पर नहीं पड़ा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान मामूली ऊपर उठा है। महानगर में पिछले सात दिनों से रात का तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है।

निमोनिया की चपेट में आ रहे मासूम

पूर्वी यूपी शीतलहर की बढ़ती ठंड की वजह से बच्चे निमोनिया व दमा के शिकार होने लगे हैं। बीआरडी मेडिकल कालेज के पांच सौ बेड बालरोग चिकित्सा संस्थान में बीमार बच्चों को भर्ती कर इलाज चल रहा है। इस समय बालरोग विभाग में करीब 210 बच्चे भर्ती हैं। इनमें सबसे ज्यादा निमोनिया, बुखार, एनिमिया व दमा से पीड़ित हैं। बालरोग विभाग के विशेषज्ञों ने बच्चों को ठंड से बचाने की सलाह दी है।

गोरखपुर में रही सबसे सर्द रात

उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 140 से 160 नॉट की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, बरली, मुरादाबाद मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। रविवार को गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर सबसे ठण्डे रहे, इन तीनों जगहों का दिन का तापमान 12 डिग्री के आसपास रहा। गोरखपुर में शनिवार की रात का तापमान सामान्य से काफी कम रहा।

मेरठ में दिन का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस गिरा, उतार-चढ़ाव जारी

शनिवार को सवेरे सूरज निकलने और दिन भर खिली धूप के उलट रविवार को मौसम ने पलटी मार दी। पाकिस्तान के ऊपर से पहुंच रहे बादलों की चादर ने मेरठ सहित वेस्ट यूपी में धूप नहीं निकलने दी। दिन भर 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज हवा और धूप नहीं निकलने से दिन का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। शनिवार को सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ पारा 24 घंटे में ही फिर से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। फिलहाल चार फरवरी तक कभी साफ मौसम एवं दिनभर धूप, कभी बादल और कभी कोहरे के हालात बने रहेंगे। कोहरे का असर अधिकतम 48 घंटे तक ही रहेगा। 31 जनवरी की रात से मौसम में बदलाव आएगा और बारिश की शुरुआत हो सकती है।

रविवार को बदले हुए मौसम के लिए जिम्मेदार मुख्यत पाकिस्तान के ऊपर बने मौसमी सिस्टम और इससे बने घने बादलों के उत्तर भारत के अधिकांश स्थानों पर पहुंचना है। ये बादल अरब सागर से नमी ले रहे हैं। निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार ये बादल कम ऊंचाई पर बने हुए हैं, ऐसे में इनसे बारिश की उम्मीद नहीं है। आज भी बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन कुछ हिस्सों में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का तापमान 12.6 एवं रात का 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से आठ एवं दो डिग्री सेल्सियस कम हैं।

रात में कम हो सकता है सर्दी का असर

स्काईमेट वेदर के अनुसार पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानों में हवाओं का रुख बदलने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जल्द ही रात में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता हैं। इससे रात में सर्दी का असर कम हो सकता है, लेकिन दिन में बादल छाने और धूप नहीं निकलने से सर्द से अत्यधिक सर्द दिन की स्थितियां बनी रह सकती हैं। 31 जनवरी की रात और एक फरवरी की सुबह से संभावित बारिश से तापमान में गिरावट होगी। 31 जनवरी से चार फरवरी तक बारिश एवं ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर एवं बिजनौर में रह सकता है। पांच फरवरी के बाद मैदानों में उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाएं कंपाना शुरू करेंगी। पांच के बाद फिर से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments