Home National UP Weather: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, अगले 48 घंटों में और गिरेगा तापमान, कई शहरों में कोहरे की संभावना

UP Weather: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, अगले 48 घंटों में और गिरेगा तापमान, कई शहरों में कोहरे की संभावना

0
UP Weather: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, अगले 48 घंटों में और गिरेगा तापमान, कई शहरों में कोहरे की संभावना

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

UP Weather Update: यूपी में के कई शहरों में पारा गिरने के साथ ही ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस दौरान दृश्यता 50 से 199 मीटर हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पछुआ हवाओं के हिमालय से टकराने की वजह से गलन बढ़ी है। आने वाले समय और ठंड बढ़ने का अनुमान है।

यूपी में शाम ढलते ही ठंड बढ़ने लग रही है। जिस कारण लोग अब घरों में दुबकने लगे हैं। वहीं दिन में हल्की ठंड है। आधा दिसंबर बीतने के बाद कई जिलों में अब कोहरे का असर भी दिख रहा है। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। इसके अलावा अगले 48 घंटे में पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में कोहरे गिरने की आशंका जताई गई है। दो से तीन दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में और कमी की संभावना है। 

अगर 14 दिसंबर के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तो अधिकतम 24 डिग्री रहेगा। सुबह कोहरे और धुंधे के बाद आसमान साफ होने की संभावना है। ऐसे ही लखनऊ में  न्यूनतम तापमान 4.1 और अधिकतम 25.1 डिग्री रहेगी। कानपुर में न्यूनतम 9 और अधिकतम 24 डिग्री तापमान रहने के साथ सुबह कोहरा और धुंध छाया रहेगा। प्रयागराज में न्यूनतम 10 और अधिकतम 25 डिग्री तापमान रहेगा। वहीं वाराणसी में न्यूनमत 9 और अधिकतम 25 तापमान रहने का अनुमान है। 

ठंड के साथ खराब हुई वायु की गुणवत्ता

कई शहरों में ठंड बढ़ने के साथ वायु की गुणवत्ता भी खराब हो गई है। बुलंदशहर, लखनऊ, हापुड़, कानपुर और मुरादाबाद जैसे शहरों में एक्यूआई 200 के पार है। प्रदुषण के कारण स्मॉग बढ़ रहा है जिसका नतीजा ये है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

[ad_2]

Source link