
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UP Weather: पहाड़ों पर 29 फरवरी को पहुंच रहे सशक्त एवं सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से इस सिस्टम को नमी मिलने से मार्च का आगाज तेज हवा, बारिश और ओलों से होने जा रहा है। एक मार्च को मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दो मार्च को बारिश की गतिविधियां चरम पर होंगी। इसके बाद व्यापक हिस्सों से बारिश हट जाएगी और छुटपुट बूंदाबांदी एवं बादलों का दौर चलेगा।
अब तक का सबसे सक्रिय रहेगा सिस्टम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सर्दी के सीजन का यह सबसे सशक्त और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ होने जा रहा है। इससे इसका असर मैदानों तक होगा। कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की आशंका है। मेरठ में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 1982 का है। इस साल मेरठ में 124 मिमी बारिश हुई जबकि 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश 26 मार्च 1951 को 54.6 मिमी दर्ज हुई थी। मार्च में औसत बारिश 16.2 मिमी है। 2023 में ही मेरठ में मार्च में 80.6 मिमी बारिश हुई थी।
रात में तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे
सोमवार को मेरठ में दिन का तापमान 24.5 और रात का नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान समान्य जबकि रात का सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ। रविवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 94 दर्ज हुआ जो संतोषजनक है।
सर्द हवाओं से गिरा रात-दिन का पारा
उत्तर-पश्चिमी तेज हवाओं ने फिर गर्मी को रोक दिया है। इससे अभी भी खुशगवार मौसम बना हुआ है। कानपुर में शुक्रवार से सोमवार तक न्यूनतम पारा 10 डिग्री या इससे कम बना हुआ है। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य से काफी कम रहा। दिनभर घने बादल छाए रहे, जिससे कुछ पल छोड़ धूप नदारद रही।
रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री से गिरकर 24 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 8.8 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। तापमान का यह उतार-चढ़ाव फरवरी में नहीं बल्कि मार्च में भी रहेगा। सुबह-शाम अभी सर्दी बनी रहेगी।
[ad_2]
Source link