Home National UP Weather: यूपी में ईस्ट से वेस्ट तक बारिश का येलो अलर्ट, 21 मार्च तक रहेगा उतार-चढ़ाव

UP Weather: यूपी में ईस्ट से वेस्ट तक बारिश का येलो अलर्ट, 21 मार्च तक रहेगा उतार-चढ़ाव

0
UP Weather: यूपी में ईस्ट से वेस्ट तक बारिश का येलो अलर्ट, 21 मार्च तक रहेगा उतार-चढ़ाव

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

UP Weather: यूपी का मौसम आज फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 से 21 मार्च तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 72 घंटों से दिन का पारा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं, जो अगले कई दिन बना रहेगा। लगातार एक जैसा ही मौसम नहीं रहेगा।

पहाड़ी राज्यों में मौसम ने करवट ली है। इसलिए यूपी के तराई इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने 17, 18, 19 और 20 मार्च के आस-पास मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह से ही बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वा अनुमान के अनुसार, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। मगर, बदलते मौसम की वजह से सर्दी, जुकाम जैसे मरीजों की संख्या जरूर बढ़ेगी।

इंफ्लूएंजा से पीड़ित कोविड प्रोटोकाल का पालन करें, H3N2 गाइडलाइंस जारी, जानें कब हो एडमिट

मौसम विभाग ने बुलंदशहर, संभल, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, उन्नाव, रायबरेली, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और बिजली की गरज चमक भी देखने को मिलेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं।

वहीं, शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ गरज धूल भरी आंधी की संभावना हैं। 18 से 20 मार्च के बीच बादल छायेंगे। बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। आगरा में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे पहले विक्षोभों की शृंखला के चलते गुरुवार को भी मौसम ने करवट ले ली। दोपहर बाद कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। फिर शाम को तेज हवाएं चलीं और गरज-चमक के साथ छींटे पड़े। करीब पांच मिमी बारिश से दिन का पारा सात डिग्री गिर गया। मौसम विभाग ने 21 मार्च तक बादलों के गरजने, चमकने, बरसने और तेज हवाओं के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 

[ad_2]

Source link