Wednesday, July 3, 2024
Google search engine
HomeNationalUP Weather: यूपी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, कल दोपहर बाद छाएंगे...

UP Weather: यूपी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, कल दोपहर बाद छाएंगे बादल; बारिश के आसार 


ऐप पर पढ़ें

UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार से यूपी के पूर्वी क्षेत्र के जिलों का मौसम बदल सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर बाद आसमान में बादल छाएंगे। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को गरज-चमक के साथ बूंदाबादी के आसार हैं। इसके बाद आसमान साफ होने पर तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। इससे पहले रविवार दिन में तेज धूप निकली थी। दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ता गया। वाराणसी में दिन का तापमान 33.8 और रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। ऐसे में मंगलवार और बुधवार को गरज-चमक के साथ बूंदाबादी हो सकती है। बता दें कि प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार को कई जिलों में दिन भर की चिलचिलाती धूप के बाद रात को एक बार फिर हल्की ठंड महसूस हुई। मंगलवार से भी पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के मौसम के बदलाव के संकेत हैं। पूर्वांचल में कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।  

हालांकि आज मौसम में किसी बदलाव के आसार नहीं है। दोपहर में तेज धूप होने वाली है। रात को हल्‍की ठंड महसूस हो सकती है। वहीं 19 मार्च को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में विभिन्न जगहों पर गरज के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि पश्चिमी यूपी के मौसम में मंगलवार को किसी खास बदलाव की सम्‍भावना नहीं है। पश्चिमी यूपी में इस दिन मौसम के शुष्क बने रहने की सम्‍भावना है। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments