ऐप पर पढ़ें
यूपी के कई जिलों में बदले मौसम से लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद समेत यूपी के कई हिस्सों में मौसम कूल रहेगा। संभावना जताई जा रही है तेज हवाओं के संग बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। सुहाना मौसम होने से लोग राहत महसूस करेंगे।
गन्ना शोध परिषद के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि बताया कि 26 मई और 27 मई को भी बारिश होने के आसार है। बताया कि एक और दो डिग्री तक अधिकतम तापमान गिरने की संभावना है। गुरुवार से शनिवार तक अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री नीचे रहने के आसार हैं।
अब 28 नहीं, 27 को हो सकती है तेज बारिश
क्लाइमेट में चेंज होने के आसार बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पहले 28 मई को तेज बारिश होने के आसार थे, लेकिन मौसम में हो रहे परिवर्तन के मद्देनजर अब 27 मई को तेज बारिश होने के आसार हैं। इस वजह से 27 मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकार्ड हो सकता है।
28 से बढ़ना शुरू होगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक डा. मनमोहन सिंह के अनुसार, 28 मई को तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक चढ़ सकता है। बताया कि मंगलवार यानी 31 मई को तापमान में 8 डिग्री तक का उछाल हो सकता है। मई के अंतिम दिन तापमान 47 डिग्री तक जा सकता है।
इन तारीखों को गर्मी का येलो अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक डा. मनमोहन सिंह ने मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है, बताया कि 30 और 31 मई को भीषण गर्मी के आसार हैं। बताया कि 4, 5 और 6 जून को एलो अलर्ट रहेगा। अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक उछलने की संभावना बन रही है। जून के अन्य दिनों में भी अधिकतम तापमान 42 से नीचे जाने की उम्मीद कम है।