Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalUP Weather: शाम से सुबह तक बढ़ जाएगी सर्दी, दो दिन आंधी...

UP Weather: शाम से सुबह तक बढ़ जाएगी सर्दी, दो दिन आंधी के साथ बारिश के आसार


ऐप पर पढ़ें

UP Weather: बादलों की आवाजाही दो-तीन दिन में थमेगी। आसमान साफ होगा, लेकिन शाम से सुबह के बीच सर्दी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार सुबह तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद पछुआ गति पकड़ेगी। इससे रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार दो तीन दिन रात के तापमान में गिरावट और दिन के पारे में चार डिग्री तक उछाल का पूर्वानुमान है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बीते दिनों खूब बर्फबारी हुई है। वहां से आ रही पछुआ के असर से रात का तापमान गिरेगा। दिन में आसमान साफ होने से गर्मी में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार बादलों की आवाजाही से अधिकतम पारा 27 डिग्री और न्यूनतम 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार अधिकतम पारा 28, न्यूनतम 12 डिग्री के आसपास रह सकता है।

2-3 मार्च को आंधी के साथ बारिश संभव

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव में आ चुका है। इसके असर से लखनऊ में एक मार्च से बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। दो-तीन तारीख को गरज चमक के साथ बारिश होगी। आंधी भी चलेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments