Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPMSP UP Board Exam Center List 2024 : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं...

UPMSP UP Board Exam Center List 2024 : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट जारी


UP Board Exam Center List : यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 ( यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा ) 22 फरवरी से प्रस्तावित है। गुरुवार को बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस बार सूबे के 8264 केंद्र यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए दसवीं और बारहवीं के 55,08,206 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अब कोई भी नया केंद्र नहीं बनाया जाएगा। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत शामिल जिलों में कुल 2408 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों में कुल 1351 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। मेरठ में 1528, बरेली 893, वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 2084 सेंटर बनाए गए हैं। 

हाईस्कूल के लिए 29,47,324 विद्यार्थी पंजीकृत

हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 29,47,324 हैं। इनमें बालकों की संख्या 15,71,687 और बालिकाओं की संख्या 13,75,637 है। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 25,77,964 है। इसमें बालकों की संख्या 14,28,731 और बालिकाओं की संख्या 11,49,233 है।

बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 25 से 

 यूपी बोर्ड 2024 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी 2024 से एक फरवरी 2024 तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में होगी। दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा 2 फरवरी से 9 फरवरी के बील अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में आयोजित होगी।

यूपी बोर्ड 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम फिलहाल नहीं

यूपी बोर्ड हाईस्कूलटाइम टेबल 2024 , यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2024

– 22 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक हिंदी व प्रारंभिक हिंदी

– 27 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक गणित

– 28 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक संस्कृत

– 29 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे विज्ञान, दोपहर 2 से 5.15 तक कृषि 

– 01 मार्च – प्रात 08.30-11.45 बजे तक मानव विज्ञान, दोपहर 2 से 5.15 तक- एनसीसी

– 04 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक अंग्रेजी। 

– 05 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक होम साइंस।, दोपहर 2 से 5.15 तक- कंप्यूटर। 

– 06 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक चित्रकला।, दोपहर 2 से 5.15 तक- आईटी

– 07 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक सामाजिक विज्ञान।

यूपी बोर्ड इंटर मुख्य विषयों का टाइम टेबल 2024

– 22 फरवरी – सायं 02-5.15 बजे तक हिंदी, सामान्य हिंदी

– 23 फरवरी -प्रात 08.30-11.45 बजे – नागरिक शास्त्र

– 27 फरवरी सायं 02-5.15 बजे तक व्यवसाय अध्ययन (कॉमर्स वालों के लिए)

– 28 फरवरी सायं 02-5.15 बजे तक- अर्थशास्त्र

– 29 फरवरी सुबह – 08.30-11.45 बजे – लेखाशास्त्र (कॉमर्स के लिए), सायं 02-5.15 बजे तक- बायोलॉजी, गणित

– 1 मार्च 2024- सायं 02-5.15 बजे तक- मानव विज्ञान

– 2 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- अंग्रेजी

– 4 मार्च – सुबह 8.30-11.45- कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान। सायं 02-5.15 बजे तक- फिजिक्स, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र। 

 

5 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- भूगोल

6 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- इतिहास। 

7 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- केमिस्ट्री, समाजशास्त्र

9 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- संस्कृत, कृषि गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments