[ad_1]
UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023 : यूपी बोर्ड 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से होंगी। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने यह जानकारी दी हैं। उन्होंने छात्र – छात्राओं से कहा है कि वे मन लगाकर और पूरी मेहनत से परीक्षाओं की तैयारी करें और अच्छे अंक प्राप्त करें।
उन्होंने बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने की तैयारियां की गई है। परीक्षाओं के समय नियमित रूप से मानिटरिंग की जाएगी।
इस बार बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र जीपीएस युक्त गाड़ियों में भेजे जाएंगे ताकि रास्ते में पेपर लीक होने की संभावना न रहे। हर जिले का रूट मैप तैयार किया जाएगा और प्रश्न पत्र यहां तक पहुंचने का समय भी तय होगा। रास्ते में रुकने पर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को मिल जायेगी। वहीं जहां पर्चे रखे जाएंगे वहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त कैमरे लगाए जायेंगे और कोई भी हलचल होने पर कंट्रोल रूम समेत अधिकारियों को अलर्ट पहुंच जाएगी।
आपको बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए करीब 58 लाख परीक्षार्थियों अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से 31,16,458 स्टूडेंट्स 10वीं की और 27,50,871 स्टूडेंट्स 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। पिछले अकादमक वर्ष (2021-2022) 10वीं में कुल 88.82 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। लड़कियों का सफलता प्रतिशत 91.69 रहा है। वहीं, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 रहा था।
[ad_2]
Source link