Tuesday, March 25, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsUPPBPB: यूपी पुलिस मृतक आश्रित कांस्टेबल व एसआई भर्ती दौड़ को लेकर...

UPPBPB: यूपी पुलिस मृतक आश्रित कांस्टेबल व एसआई भर्ती दौड़ को लेकर अहम सूचना जारी


ऐप पर पढ़ें

UPPBPB SI, Constable And Fireman Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ ने सेवाकाल में दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रित्रों की भर्ती के लिए 7 व 8 नवंबर 2023 होने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को लेकर अहम सूचना जारी की है। पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 20 अक्टूबर 2023 को जारी नोटिस में कहा गया है कि दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों के सेवायोजन के अंतर्गत उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), आरक्षी (नागरिक पुलिस) , कांस्टेबल पीएसी, फायरमैन, सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी पद पर सेवायोजन प्रदान किए जाने के लिए चयन प्रक्रिया के तहत पुलिस उप निरीक्षक  (नागरिक पुलिस) पद के 394 अभ्यर्थियों 7 नवंबर 2023 और कांस्टेबल व फायरमैन पद के लिए 225 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़)  सुबह 6:30 बजे से गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, कुर्सी रोड, गुडम्बा, जनपद लखनऊ के ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को पीईटी के निर्धारित समय के एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थिति होना अनिवार्य है।

मृतक आश्रित पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को दौड़ निर्धारित समय में पूरी करना जरूरी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के लिए निर्धारित मानक संलग्न है। साथ ही मृतक आश्रित कांस्टेबल व मृतक आश्रित एसआई भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की गई है।

एसआई व कांस्टेबल के लिए दौड़ संबंधी मानक:

उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस)- 4.8 किमी 28 मिनट में।

उप निरीक्षक (महिला)- 2.4 किमी 16 मिनट में।

आरक्षी (नागरिक पुलिस) – 4.8 किमी 30 मिनट में। कांस्टेबल फायरमैन व पीएसी के लिए यह भी यही मानक निर्धारित है।

आरक्षी (महिला) – 2.4 किमी 19 मिनट में।

पीईटी के लिए साथ लाएं ये दस्तावेज:

यूपीपीबीपीबी ने अपने नोटिस में कहा है कि पीईटी में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ग्राउंड में अपने साथ प्रवेश पत्र के अलावा पहचान के लिए आधार कार्ड और उसकी छायाप्रति लाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए समय पर उपस्थिति होना अनिवार्य होगा। दिए गए निर्देशों को अभ्यर्थियों को ठीक से पालन करना होगा। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अधिक जानकारी के लिए आगे यूपी पुलिस का नोटिस देख सकते हैं-

UP Police Race 2023 Notice



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments