Home Education & Jobs UPPBPB UP Police कांस्टेबल खेल कोटा भर्ती में जूडो और तीरंदाजी स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी

UPPBPB UP Police कांस्टेबल खेल कोटा भर्ती में जूडो और तीरंदाजी स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी

0
UPPBPB UP Police कांस्टेबल खेल कोटा भर्ती में जूडो और तीरंदाजी स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

UP Police Constable Admit Card : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने कांस्टेबल खेल कोटा से भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच और कौशल परीक्षण (जूडो और तीरंदाजी) के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने यूपी पुलिस कांस्टेबल (खेल कोटा) भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया है उनमें से जूडो और तीरंदाजी स्किल टेस्ट वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट upbpbp.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले टेबल टेनिस के अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट हो चुका है।

UP Police 534 Constable Skill Test Admit Card Link

एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

यूपी पुलिस की इस भर्ती का स्किल टेस्ट (जूडो और तीरंदाजी ) का आयेाजन 20 जनवरी 2023 से 24 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। जूडो का स्किल टेस्ट 20 और 21 जनवरी को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। वहीं तीरंदाजी की प्रतियोगिता 23 और 24 जनवरी 2023 को 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी में होगी। इस संबंध में यूपी पुलिस की वेबसाइट पर जारी महत्वपूर्ण निर्देश भी अभ्यर्थी पढ़कर ही जाएं।

आपको बता दें कि यूपीपीबीपीबी की 534 कांस्टेबल (खेल कोटा) सीधी भर्ती-2022 के लिए आवेदन 5 नवंबर 2022 तक आमंत्रित किए गए थे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर थी जिसे बढ़ाकर 5 नवंबर कर दिया गया था। इस भर्ती के तहत कांस्टेबल के पद पर 335 पुरुष और 199 महिला समेत कुल 534 कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की जानी है।  

चयन प्रक्रिया – जिनके डॉक्यूमेंट सही पाए जाएंगे उनका स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट होगा। 80 अंक इसी टेस्ट के होंगे। 20 अंक खेल के प्रमाणपत्रों के होंगे। 100 नंबर में से मेरिट बनेगी।

वेतनमान – 5200-20200 ग्रेड पे – 2000 

[ad_2]

Source link