Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPPSC : आरओ/एआरओ भर्ती पेपर लीक को लेकर परीक्षा नियंत्रक हटे, पीए...

UPPSC : आरओ/एआरओ भर्ती पेपर लीक को लेकर परीक्षा नियंत्रक हटे, पीए नियुक्ति को नियमावली में बदलाव


ऐप पर पढ़ें

UPPSC RO-ARO Exam Paper Leak : राज्य सरकार ने समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा निरस्त होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी को भी हटा दिया है। उन्हें कम महत्व वाले राजस्व परिषद में तैनाती दी गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसके बाद से ही अभ्यर्थियों द्वारा यह आरोप लगाया जाने लगा कि पेपर लीक हुआ है। शासन स्तर से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई और इसके बाद इस प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। शासन ने अब परीक्षा नियंत्रक को हटा दिया है।

आयोग की नियमावली में संशोधन, पीए बनने के लिए टाइपिंग जरूरी:

राज्य सरकार ने निजी सचिव या सहायक बनने के लिए पात्रता बदल दी है। अब कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी नहीं होगा। कंप्यूटर पर 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग करने वाले पात्र होंगे। इसके साथ ही ट्रिपल सी प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय से मान्य प्राप्त वाले संस्थानों से लेने वाले ही पात्र होंगे।

अपर मुख्य सचिव कार्मिक डा. देवेश चतुर्वेदी ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। कार्मिक विभाग ने वर्ष 2006 में निजी सचिव के पदों पर भर्ती के लिए पात्रता तय की गई थी। उस समय हिंदी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट और 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग में जानकारी को अनिवार्य किया था। कंप्यूटर में सिर्फ ज्ञान की बात होनी कही गई थी।

कार्मिक विभाग ने अब इस नियमावली में संशोधन कर दिया है नई व्यवस्था के तहत हिंदी आशु लेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की अनिवार्यता की गई है। इसके साथ ही भर्ती के लिए कंप्यूटर प्रमाण पत्र के लिए ट्रिपल सी में सर्टिफिकेट कोर्स सरकारी संस्था सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्था से होना अनिवार्य किया गया है। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments