[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UPPSC Recruitment 2024 : आम चुनाव की घोषणा से ठीक पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपर निजी सचिव परीक्षा 2023 समेत चार भर्तियां अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी हैं। स्टाफ नर्स (यूनानी/आयुर्वेद) महिला/पुरुष प्रारंभिक परीक्षा व स्टाफ नर्स एलोपैथी मुख्य परीक्षा 2023 व सहायक नगर नियोजक परीक्षा 2023 भी स्थगित कर दी गई है। आयोग के उप सचिव वीरेन्द्र मणि त्रिपाठी के अनुसार नया संशोधित कैलेंडर जल्द जारी किया जाएगा। एपीएस भर्ती 2023 की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से गुरुवार को ही शार्टहैंड/टाइपिंग के लिए आवेदन मांगे गए थे। स्टाफ नर्स (यूनानी/आयुर्वेद) महिला/पुरुष प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च को प्रस्तावित थी जबकि सहायक नगर नियोजक की प्रारंभिक परीक्षा सात अप्रैल को होनी थी। एपीएस भर्ती के लिए शार्टहैंड/टाइपिंग टेस्ट नौ अप्रैल से होना था जबकि स्टाफ नर्स एलोपैथी मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल से होनी थी। माना जा रहा है कि आदर्श आचार संहिता लागू रहने के कारण ये परीक्षाएं स्थगित की गई है।
विदित हो कि प्रथम चरण की परीक्षा में 5889 अभ्यर्थी सफल हुए थे। 331 पदों पर भर्ती के लिए 19 सितंबर 2023 को विज्ञापन जारी किया था। कुल 1.25 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
[ad_2]
Source link