Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPPSC PCS 2022 Result: तनाव से निपटने के लिए विपश्यना कोर्स ने...

UPPSC PCS 2022 Result: तनाव से निपटने के लिए विपश्यना कोर्स ने की मदद, पीसीएस 2022 में आलोक ने पाई 34वीं रैंक


ऐप पर पढ़ें

UPPSC PCS 2022 Result: आलोक कुमार गुप्ता ने पीसीएस 2022 की परीक्षा पास कर जनपद का नाम रोशन किया है।   लखनऊ के इन्दिरा नगर सेक्टर 11 निवासी आलोक कुमार गुप्ता को पीसीएस 2022 में डिप्टी एसपी में 34 वीं रैंक मिली है। इससे पहले साल 2018 में यूपीपीएसी परीक्षा में सफलता हासिल कर आलोक खाद्य सुरक्षा अधिकारी का पद पा चुके हैं, लेकिन उन्होंने यहीं पर हिम्मत नहीं हारी और आगे की तैयारी कर अब पुलिस विभाग के डीएसपी का पद हासिल करने में कामयाब रहे। आलोक ने लखनऊ के आरएलबी स्कूल से पढ़ाई कर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की और पीसीएस की तैयारी में लग गए।  आलोक ने बताया कि पढ़ाई के दौरान तनाव होने पर उन्होंने विपश्यना कोर्स का सहारा लिया। इस कोर्स ने तनाव से उनकी दूर रहने में बहुत मदद की।

 पिता ब्रजेश चन्द्र गुप्ता ऑटो और टेम्पों चलवाने का काम करते हैं और माता उषा गुप्ता गृहणी है। आलोक ने बताया कि मेरी सफलता के पीछे परिवार, खासकर माता-पिता का सहयोग है। हमारी तैयारी के लिए माता-पिता बहुत संघर्ष किया है। एक बहन सीडीआरआई में वैज्ञानिक है और दूसरी बहन साफ्टवेयर क्षेत्र में काम कर रही है। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments