Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPPSC PCS Result 2023 : यूपी पीसीएस रिजल्ट घोषित, सहारनपुर के सिद्धार्थ...

UPPSC PCS Result 2023 : यूपी पीसीएस रिजल्ट घोषित, सहारनपुर के सिद्धार्थ ने किया टॉप, देखें टॉपरों की लिस्ट


ऐप पर पढ़ें

UPPSC PCS Result 2023 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2023 का अंतिम परिणाम मंगलवार को देर शाम घोषित कर दिया। खास बात यह कि आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के आठ महीने और नौ दिन में ही अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। देवबंद सहारनपुर के सिद्धार्थ गुप्ता ने प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर प्रयागराज के बेली कॉलोनी निवासी प्रेम शंकर पांडेय रहे हैं। तीसरा स्थान हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव को मिला है। प्रतापगढ़ में सदर पूरे नरसिंगभान के रहने वाले अंकित तिवारी को श्रेष्ठता सूची में 19वां स्थान मिला है।

कुल 20 प्रकार के 253 पदों के सापेक्ष 251 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफलता मिली है। योग्य अभ्यर्थी न मिलने से प्राविधिक सहायक (भूतत्व) के दो (ओबीसी व एससी के एक-एक) पद खाली रह गए। इस बार टॉप टेन में पुरुषों का दबदबा है। शीर्ष दस की सूची में आठ पुरुष जबकि दो महिलाएं हैं। पीसीएस 2022 में टॉप टेन में आठ बेटियां थीं। 251 चयनित अभ्यर्थियों में 167 पुरुष और 84 महिलाएं हैं। महिलाओं का सफलता प्रतिशत लगभग 33.46% है। टॉप 20 अभ्यर्थियों में 13 पुरुष और सात महिलाएं हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 68 जिलों के अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

कुल चयनित अभ्यर्थियों में 77 ओबीसी, 55 एससी व दो एसटी हैं। पीसीएस 2023 की मुख्य परीक्षा का परिणाम 22 दिसंबर 2023 को जारी किया गया था। आठ से 12 जनवरी तक आयोजित साक्षात्कार में मुख्य परीक्षा में सफल 451 में से 448 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुतियां शीघ्र शासन को भेज दी जाएंगी, जिसके बाद प्राप्तांक एवं पदवार/श्रेणीवार कटऑफ अंक भी आयोग की वेबसाइट पर जारी होंगे।

टॉप 20 ( UPPSC Topper List )

1- सिद्धार्थ गुप्ता सहारनपुर

2- प्रेम शंकर पांडेय प्रयागराज

3- सात्विक श्रीवास्तव हरदोई

4- शिव प्रताप मैनपुरी

5- मनोज कुमार भारती बहराइच

6- पवन पटेल चित्रकूट

7- शुभि गुप्ता मेरठ

8- निधि शुक्ला अयोध्या

9- हेमंत बक्सर

10- माधव उपाध्याय कासगंज

11- श्वेता सिंह जौनपुर

12- अंजनी यादव लखनऊ

13- पूर्णेन्दु मिश्र कुशीनगर

14- मुद्रा रहेजा सोनीपत

15- मयंक कुंडु करनाल

16- सुनिष्ठा सिंह बहराइच

17- हर्षिता देवड़ा उज्जैन

18- विमल कुमार रामपुर

19- अंकित तिवारी प्रतापगढ़

20- दीपक सिंह बाराबंकी

पीसीएस 2023 एक नजर में

पदों की संख्या: 253 (दो पद रिक्त)

प्रारंभिक परीक्षा: 14 मई 2023

कुल आवेदक : 5,65,459

परीक्षा में शामिल हुए : 3,45,022

प्री का परिणाम : 26 जून 2023

मुख्य परीक्षा के लिए सफल : 4047

मुख्य परीक्षा : 26 से 29 सितंबर 2023

मुख्य परीक्षा का परिणाम : 22 दिसंबर 2023

साक्षात्कार: 08 से 12 जनवरी 2024

अंतिम परिणाम: 23 जनवरी 2024



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments