Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPPSC PCS Result : IAS बन सकती हैं यूपी पीसीएस में 9वीं...

UPPSC PCS Result : IAS बन सकती हैं यूपी पीसीएस में 9वीं रैंक लाने वाली ऐश्वर्या, देना है UPSC इंटरव्यू


ऐप पर पढ़ें

UPPSC PCS Result : आगरा के मधुनगर की रहने वाली ऐश्वर्या दुबे ने दूसरे ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए यूपी पीसीएस 2022 में नौंवा स्थान हासिल किया है। आगरा से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा हासिल करने वाली ऐश्वर्या दुबे ने दयालबाग इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर साइंस में बीएससी-एमएससी इंटी/ग्रेटेड कोर्स पूरा किया। 2019 में पढ़ाई पूरी करने के बाद ऐश्वर्या ने प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी। पहले प्रयास में प्री-क्वालीफाई नहीं कर पाईं। इसके बाद अपनी तैयारी को व्यवस्थित किया और दूसरे प्रयास में सफलता पाई है। ऐश्वर्या के पिता हरेंद्र कुमार रिटायर्ड कर्मचारी है और मां रचना दुबे गृहणी हैं।

ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने ग्रेजुएशन में ही तय कर लिया था कि सिविल सर्विसेज में जाना है। तभी तैयारी शुरू कर दी थी। कुछ महीने की तैयारी के बाद कोरोना से सब थम गया। इसके बाद खुद तैयारी करनी शुरू की। पहले प्रयास में असफलता मिलने के बाद उन्होंने अपनी कमियों पर काम किया। स्ट्रेटजी बनाई। खुद को मोटिवेट किया। 

उन्होंने कहा, ‘निराश होने की जगह रोज फोकस करके तैयारी करना जरूरी है। अभी मैं यूपीएससी सिविल सर्विसेज में इंटरव्यू की तैयारी कर रही हूं। प्रहले प्रयास में यूपीएससी सिविल सर्विसेज का भी प्रीलिम्स नहीं हुआ ता। उनके अनुसार आशा नहीं छोड़नी चाहिए। अपने सपनों पर विश्वास करना चाहिए। परीक्षा की तैयारी से पहले ही देख लें कि कहीं अधूने मन से तो तैयारी नहीं कर रहे। वीडियो से नहीं किताबों से पढ़ाई करें।’

पिछली बार 2 नंबर से गई थीं चूक, पढ़ें यूपी पीसीएस टॉपर दिव्या सिकरवार की पूरी कहानी

प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पीसीएस में आगरा की ही दिव्या सिकरवार ने टॉप किया है। लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय दूसरे जबकि बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे, चौथे स्थान पर उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता पांचवें स्थान पर अंबेडकरनगर के कुमार गौरव रहे हैं। लखनऊ की सल्तन परवीन छठवें, मध्य प्रदेश की मोहसीना बानो सातवें, प्रयागराज की प्रजक्ता त्रिपाठी आठवें, आगरा की ऐश्वर्या दुबे नौवें तो गोंडा के संदीप कुमार तिवारी दसवें स्थान पर हैं। परिणाम शुक्रवार शाम घोषित कर दिया। कुल 30 प्रकार के 383 पदों के सापेक्ष 364 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। 364 चयनित अभ्यर्थियों में 110 बेटियां हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments