Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPSC : इस बार राजस्थान के 22 युवा बने IAS अफसर, जानें...

UPSC : इस बार राजस्थान के 22 युवा बने IAS अफसर, जानें किसे मिला अपने राज्य की सेवा का मौका


ऐप पर पढ़ें

UPSC IAS : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में राजस्थान के 22 युवा आईएएस अधिकारी बने हैं। इनमें से सिर्फ दो अभ्यर्थियों को होम कैडर अलॉट हुआ है। 85वीं रैंक पाने वाले गंगापुर सिटी के पास सलावद गांव निवासी भरत जयप्रकाश सिंह और 208वीं रैंक पाने वाली खेतड़ी के गोरीर गाँव की बिटिया सोनू कुमारी को राजस्थान कैडर अलॉट हुआ है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली अनुष्का शर्मा (रैंक 20) को महाराष्ट्र कैडर मिला है। इस बार राजस्थान आईएएस देने में दूसरे स्थान पर रहा। यूपी 33 आईएएस  अधिकारियों के साथ नंबर एक पर रहा। 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में राजस्थान के ये अभ्यर्थी बने आईएएस अफसर , कैटेगरी , मिला कौन सा कैडर

1. अनुष्का शर्मा (रैंक 20) – जनरल, आवंटित कैडर – महाराष्ट्र

2. आयुषी जैन (रैंक 74) , जनरल, – आवंटित कैडर – गुजरात

3. भरत जय प्रकाश मीणा ( रैंक 85)  एसटी, आवंटित कैडर – राजस्थान

4. गगन सिंह मीणा (रैंक 120) एसटी, आवंटित कैडर – मध्य प्रदेश

5. अंकित कुमार जैन (रैंक 173) जनरल, आवंटित कैडर – तमिलनाडु

6. सोनू कुमारी (रैंक 208) ओबीसी, राजस्थान आवंटित कैडर – राजस्थान

7. आकिप खान (रैंक 268) ओबीसी,  आवंटित कैडर – मध्य प्रदेश

8. हिमांशु मंगल (288) जनरल, आवंटित कैडर – त्रिपुरा

9. प्रधुम्न सिंह यादव (रैंक 318) ओ.बी.सी.  , आवंटित कैडर – बिहार

10. शुभम नोखवाल (321) ओ.बी.सी. , आवंटित कैडर – आंध्र प्रदेश 

11. दीपक सिंहनवाल (372) एस.टी., आवंटित कैडर – उत्तर प्रदेश 

12. जयन्त चरण  (रैंक 388) ओ.बी.सी. , आवंटित कैडर – असम मेघालय

13. आकाश शर्मा (रैंक 419) जनरल, आवंटित कैडर – हरियाणा

14. रवि कुमार मीणा (रैंक 431), एसटी, आवंटित कैडर – पश्चिम बंगाल

15. दिनेश कुमार मीना (रैंक 442) एस.टी.  आवंटित कैडर – कर्नाटक

16. पूजा मीना (रैंक 467) एस.टी. आवंटित कैडर – पश्चिम बंगाल

17. रवि मीना (रैंक 471) एस.टी. , आवंटित कैडर – हरियाणा

18. भारती मीना (रैंक 483) एस.टी.  आवंटित कैडर – असम मेघालय

19. राकेश कुमार मीना (रैंक 507) एस.टी. आवंटित कैडर -पंजाब

20. पंकज वर्मा (रैंक 515) एस.सी.  आवंटित कैडर – मध्य प्रदेश

21. दिनेश कुमार मुहाल (रैंक 561) एससी. आवंटित कैडर – अग्मुत 

22. चन्द्र प्रकाश (रैंक 562) एस.सी. आवंटित कैडर – हिमाचल प्रदेश

यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर को मिला यूपी कैडर, सेकेंड रैंक पाने वाली गरिमा को मिला बिहार

राजस्थान के इन अभ्यर्थियों को मिला होम कैडर

1. भरत जय प्रकाश मीणा ( रैंक 85)  एसटी, आवंटित कैडर – राजस्थान”

2. सोनू कुमारी (रैंक 208) ओबीसी, राजस्थान आवंटित कैडर – राजस्थान

सिविल सेवा परीक्षा 2022 से राजस्थान को मिले ये नए आईएएस अफसर

1. राहुल श्रीवास्तव ( रैंक 10) , जनरल कैटेगरी

2. भरत जय प्रकाश मीणा ( रैंक 85)  एसटी

3. अवुला साईकृष्ण (रैंक 94) , ओबीसी

4. रजत यादव (रैंक 111) ओबीसी

5. महिमा कसाना (141)  ओबीसी

6. सोनू कुमारी (रैंक 208) ओबीसी

7. अक्षत कुमार सिंह (रैंक 428) एससी

8. नयन गौतम (437) एससी

9. माधव भारद्वाज (रैंक 536) जनरल

आपको बता दें कि यूपीएससी ने 23 मई 2023 को सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी किया था। इशिता किशोर ने टॉप किया था। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे थे। चौथा स्थान स्मृति मिश्रा और पांचवां मयूर हजारिका ने हासिल किया था। पहले चारों स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments