Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPSC ने जारी किए कंबाइंड जियो साइंसटिस्ट परीक्षा के Final परिणाम, 258...

UPSC ने जारी किए कंबाइंड जियो साइंसटिस्ट परीक्षा के Final परिणाम, 258 उम्मीदवार हुए सिलेक्ट


ऐप पर पढ़ें

UPSC Combined Geo-Scientist 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कंबाइंड जियो साइंसटिस्ट परीक्षा  2023 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 258 उम्मीदवार सिलेक्ट हुए हैं। आइए जानते हैं कैसे देखना है रिजल्ट और कब जारी होंगे मार्क्स।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कंबाइंड जियो साइंसटिस्ट परीक्षा  2023 का फाइनल परिणाम घोषित दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। आधिकारिक प्रेस रीलिज के अनुसार, “उम्मीदवारों के मार्क्स परिणाम  जारी होने की तारीख से पंद्रह दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। बता दें, इस परीक्षा में  258 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन उम्मीदवारों को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) और सेंट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड (CGWB) जैसे सरकारी संस्थानों में नियुक्ति के लिए चुना जाता है। बता दें, आयोग ने कहा कि 19 अनुशंसित उम्मीदवारों के परिणाम अनंतिम हैं। नोटिस में उनके रोल नंबर दिए गए हैं।

UPSC Combined Geo-Scientist 2023 Final Result- Direct Link

यूपीएससी की ओर से कंबाइंड जियो साइंसटिस्ट परीक्षा 2023 तीन स्तर में आयोजित की जाती है।  जिसमें प्रीलिम्स, मेंन्स और इंटरव्यू शामिल है। परीक्षा का पहला स्तर प्रीलिम्स परीक्षा 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी, दूसरा स्तर की मेंस परीक्षा 24 जून और 25 जून, 2023 को आयोजित की गई थी और तीसरे स्तर पर पर्सनालिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू नवंबर और दिसंबर 2023 में आयोजित किया गया था।

UPSC कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का शेड्यूल

कुछ महीने पहले ही यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स  2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया था। परीक्षा 18 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। जारी शेड्यूल के अनुसार, कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक 2024  का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments