Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPSC सिविल सेवा परीक्षा में 2020 से सरकार ने IPS की...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 2020 से सरकार ने IPS की संख्या बढ़ाई


ऐप पर पढ़ें

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में आईपीएस (सीधी भर्ती) में सरकार ने पदों की संख्या बढ़ाई है। यह जानकारी लोकसभा में  राज्य ग्रह मंत्री नित्यानंद ने दी। उन्होंने बताया कि जहां पहले इनकी संख्या 250 थी, वहीं 2020 में इनकी संख्या बढ़ाकर 200 की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यह रिटायरमेंट, इस्तीफे, मृत्यु और पद से हटाए जाने के बाद खाली पदों के कारण की गई है।एक जनवरी 2022 में इंडियन पुलिस सर्विस की अथॉराइज्ड संख्या 4984 है, वहीं पहले 4120 थी।  

इससे पहले केंद्र सरकार ने लोकसभा को यह भी बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएस) के अधिकारियों के 1,472 पद, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के 864 पद तथा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों के 1,057 पद खाली पड़े हैं। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों के 6,789, आईपीएस अधिकारियों के 4,984 और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के 3,191 पद स्वीकृत हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आईएएस अधिकारियों की संख्या 5,317, आईपीएस अधिकारियों की संख्या 4,120 और वन सेवा के 2,134 अधिकारी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments