[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UPSC Civil Services 2022: देश में सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव के निवासी अभिनव सिवाच ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा 2022 की परीक्षा पास की और 12वीं रैंक हासिल की। नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए। इस परिणाम के बाद अभिनव काफी उत्साहित हैं। 28 साल के अभिनव सिवाच ने पहले भी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और मौजूदा वक्त में दिल्ली, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा नगर हवेली सिविल सेवा (दानिक्स) कैडर के तहत दिल्ली में एक सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के तौर पर तैनात हैं। इससे पहले, उन्होंने हरियाणा में एक नायब तहसीलदार के रूप में कार्य किया।
नैकरशाहों के परिवार से है ताल्लुक
2016 में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से बीटेक पूरा करने के बाद अभिनव सिवाच ने आईआईएम कलकत्ता से एमबीए की डिग्री हासिल की। उन्होंने विभिन्न कंपनियों के साथ एक मैनेजिंग कंसल्टेंट और एक इनवेस्टमेंट बैंकर के रूप में काम किया। अभिनव सिवाच नौकरशाहों के परिवार से हैं। उनके पिता सतबीर सिवाच हरियाणा में डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर हैं और उनके चाचा ललित सिवाच सोनीपत के डिप्टी कमिश्नर हैं। उनकी मां गृहिणी हैं और छोटा भाई दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है।
परिवाल वालों को था विश्वास
नतीजों की घोषणा के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल है। अभिनव के चाचा ललित सिवाच ने कहा, “अभिनव अपने स्कूल के दिनों से ही अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर थे। उनके लगातार प्रयास आखिरकार फलदायी साबित हुए हैं।” इस साल कुल 933 व्यक्तियों को नियुक्ति अनुशंसाएं प्राप्त हुई हैं। इस बीच, महिलाओं ने शीर्ष चार स्थानों पर कब्जा कर लिया है। यूपीएससी ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे घोषित किए हैं। यूपीएससी की परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
[ad_2]
Source link