Home Education & Jobs UPSC 2023: जानें- UPSC कैंडिडेट्स के पास होनी चाहिए ये 7 किताबें, IAS अधिकारी बनने में करेगी मदद

UPSC 2023: जानें- UPSC कैंडिडेट्स के पास होनी चाहिए ये 7 किताबें, IAS अधिकारी बनने में करेगी मदद

0
UPSC 2023: जानें- UPSC कैंडिडेट्स के पास होनी चाहिए ये 7 किताबें, IAS अधिकारी बनने में करेगी मदद

[ad_1]

UPSC CSE भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है, वह पूरी प्लानिंग के साथ इस परीक्षा की तैयारी शुरू करें। अक्सर उम्मीदवारों को स्टडी मैटेरियल को लेकर काफी कंफ्यूजन होती है, उन्हें समझ नहीं आता किस किताब से तैयारी शुरू करनी है। यहां आज हम आपके लिए कुछ किताबों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो यूपीएससी की तैयारी करने में आपकी मदद करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं।

1. Indian Polity for Civil Services Examinations by M. Laxmikanth (Polity)

इंडियन पॉलिटी फॉर सिविल सर्विस एग्जामिनेशन बाय एम. लक्ष्मीकांत (पॉलिटी) किताब को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। यह इस विषय पर सबसे प्रमुख किताबों में से एक है और कई वर्षों से लगातार बेस्टसेलर रही है। यह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष रूप से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य किताब बन गई है। अगर आप यूपीएससी की तैयारी शुरू कर रहे हैं, तो किताब आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है।

2. The Indian Economy by SRIRAM’s IAS

साल 2019 में पियर्सन पब्लिशिंग हाउस द्वारा पहली बार प्रकाशित, इंडियन इकोनॉमी बाय श्रीराम  IAS किताब दशकों से यूपीएससी के उम्मीदवारों के लिए एक प्रमुख किताबों में रही है। बताया जाता है, यूपीएससी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में अधिकांश प्रश्न यहीं से लिए जाते हैं।

3. Indian Art and Culture by Nitin Singhania. (Culture)

इंडियन हैरीटेज एंड कल्चर के बारे में विस्तार से पढ़ना है, तो  किताब इंडियन आर्ट एंड कल्चर बाय नितिन सिंघानिया (कल्चर) यूपीएससी के उम्मीदवारों के लिए बेस्ट है। किताब में राइटर ने चित्रों और रेखाचित्रों की सहायता से काफी विस्तार से इंडियन आर्ट के बारे में बताया गया है।

4. Oxford School Atlas by Oxford Publishers. (Geography)

ऑक्सफोर्ड स्कूल एटलस में भारत के 94  थीमेटिक मैप के साथ चार्ट और डायग्राम के साथ 200 स्पष्ट और आसानी से समझने वाले नक्शे शामिल हैं।  भूगोल में नक्शों के बारे में आप जानना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट किताब होगी।

5. India Year Book (Current Affairs )

इंडिया ईयर बुक भारत सरकार के प्रकाशन विभाग द्वारा तैयार की जाती है। यह किताब देश के करंट अफेयर के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करती है। इस किताब में महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्ति, राज्य नीति, सार्वजनिक योजनाएं और जनसांख्यिकी, व्यापार, अर्थव्यवस्था और अन्य के बारे में महत्वपूर्ण डेटा शामिल हैं। सरकारी प्रकाशन होने के नाते, प्रस्तुत की गई जानकारी प्रामाणिक होती है। करंट अफेयर की तैयारी के लिए यूपीएससी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार इस किताब को पढ़ सकते हैं।

6.A Brief History of Modern India by Rajiv Ahir (Modern India)

इस किताब में आधुनिक भारत का एक संक्षिप्त इतिहास मुगल साम्राज्य के पतन, ईस्ट इंडिया कंपनी की वृद्धि और देश में ब्रिटिश शासन की शुरुआत के बाद की घटनाओं के बारे में विस्तार से लिखा हुआ है।  किताब में 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने तक की महत्वपूर्ण घटनाएं शामिल हैं। यूपीएससी के उम्मीदवारों को इस किताब को को मिस नहीं करना चाहिए।

7. Environmental Ecology, Biodiversity, Climate Change & Disaster Management – Dr. Ravi Agrahari (Environment)

मैकग्रा हिल द्वारा प्रकाशित, यह पुस्तक सभी प्रमुख पर्यावरणीय मुद्दों का वर्णन करती है। यह उम्मीदवारों को आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रश्नों के उत्तर के साथ तैयार करता है जो सीएसई में महत्वपूर्ण हैं।

 

 

[ad_2]

Source link