[ad_1]
General Knowledge for competitive exams: जनरल नॉलेज की अच्छी जानकारी होना बहुत जरूरी है, खासकर यदि आप किसी UPSC, BPSC, UPPSC या SSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। करंट अफेयर्स से लेकर इतिहास तक, जनरल नॉलेज से जुड़े प्रश्न अक्सर परीक्षा में पूछे जाते हैं। जो उम्मीदवार प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह नीचे दिए सवालों को उत्तर देकर अपनी जीके की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
भारत में सबसे पहले “भूकंप” का प्रमाण कहां दर्ज किया गया था?
• कालीबंगन
• लोथल
• सुरकोटदा
• हड़प्पा
सही उत्तर है- कालीबंगन। येएक ऐसा स्थल है जिसने सबसे पहले दर्ज किए गए “भूकंप” का प्रमाण दिया था।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का पहला अंग्रेज अध्यक्ष कौन था?
• जॉर्ज यूल
• डफरिन
• डब्ल्यू वेडरबर्न
• इनमे से कोई भी नहीं
सही उत्तर- जॉर्ज यूल
निम्नलिखित में से शाहजहां के शासनकाल का सबसे प्रतिष्ठित इतिहासकार कौन था?
• अमीर खुसरो
• मुहम्मद सादिक खान
• अबुल हामिद लाहौरी
• फरिश्ता
सही उत्तर- अब्दुल हमीद लाहौरी
नीचे दी गई, कौनसी पुस्तक 1611 में लिखी गई गुजरात के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का विवरण है?
• मिरात-ए-सिकंदरी
• तजकिरात-उल-मुलूक
• मिरात-ए-अहमदी
• बुरहान-ए-मआसिर
सही उत्तर- मिरात-ए-सिकंदरी
भारतीय राजनीति से जुड़े प्रश्न इस प्रकार हैं।
निम्नलिखित राष्ट्रपतियों में से, भारत में आधुनिक राज्यों के पहले मुख्यमंत्री भी कौन थे?
• डॉ. शंकर दयाल शर्मा
• नीलम संजीव रेड्डी
• डॉ. राजेंद्र प्रसाद
• डॉ. बीडी जत्ती
सही उत्तर- नीलम संजीव रेड्डी
इनमें से कौनसे राष्ट्रपति चुनावी विवाद की सुनवाई के लिए सर्वोच्च न्यायालय में उपस्थित हुए थे?
• ज्ञानी जैल सिंह
• डॉ. जाकिर हुसैन
• वराहगिरी वेंकट गिरी (विवि. गिरि)
• फखरुद्दीन अली अहमद
सही उत्तर- विवि. गिरि
इनमें से किस भारतीय प्रधानमंत्री की मृत्यु भारत के बाहर हुई?
• चरण सिंह
• मोरारजी देसाई
• जवाहर लाल नेहरू
• लाल बहादुर शास्त्री
सही उत्तर- लाल बहादुर शास्त्री
संविधान के किस भाग में UPSC सदस्यों की संरचना, नियुक्ति और निष्कासन के संबंध में प्रावधान हैं?
• भाग XI
• भाग XIV
• भाग XVI
• भाग XX
सही उत्तर- भाग XIV
[ad_2]
Source link