Home Education & Jobs UPSC CSE Prelims 2023: अगले महीने की इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन, पढ़ें डिटेल्स

UPSC CSE Prelims 2023: अगले महीने की इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन, पढ़ें डिटेल्स

0
UPSC CSE Prelims 2023: अगले महीने की इस  तारीख से शुरू होंगे आवेदन, पढ़ें डिटेल्स

[ad_1]

UPSC CSE 2023 Prelims Registration: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2023 से upsc.gov.in पर शुरू होगी। जो उम्मीदवार इस साल यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह पहले ये जरूरी जानकारी पढ़ लें।

सबसे पहले  बता दें, UPSC परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है – UPSC प्रीलिम्स, UPSC मेन्स, और UPSC इंटरव्यू।

यूपीएससी 2023 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार 21 फरवरी, 2023 तक यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी प्रीलिम्स 2023 परीक्षा का आयोजन 28 मई, 2023 को किया जाएगा।

CSE परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा यूपीएससी चयन प्रक्रिया का पहला चरण है जो एक क्वालिफाइंग परीक्षा है। यानी इस परीक्षा के मार्क्स UPSC के फाइनल मार्क्स के साथ नहीं जोड़े जाएंगे।

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। IAS पेपर पैटर्न के अनुसार, उम्मीदवारों को पेपर 1 के लिए UPSC IAS कट-ऑफ 2023 को पूरा करने की आवश्यकता होती है, जबकि पेपर 2 के लिए, जो कि CSAT (सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट) है, योग्य होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य होगा।

इन वेबसाइट्स पर जाकर कर सकते हैं आवेदन

– upsc.gov.in

– upsconline.nic.in

UPSC CSE Prelims 2023 Application Form: ऐसे करना है आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाना होगा।

स्टेप 2-  “registration link” पर क्लिक कर खुद को पंजीकृत करें।

स्टेप 3- अब आवेदन फॉर्म भरें। आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

स्टेप 4-  आवेदन फीस का भुगतान करें। आवेदन जमा करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

जानें- जरूरी तारीख

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 1 फरवरी 2023

परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख- 21 फरवरी 2023

परीक्षा शुरू होने की तारीख: 28 मई, 2023 (रविवार)

परीक्षा की अवधि: 1 दिन

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 परीक्षा शुरू होने की तारीखें: 15 सितंबर, 2023 (शुक्रवार)

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 परीक्षा की अवधि: 5 दिन

क्या है UPSC?

UPSC भारत की प्रमुख केंद्रीय भर्ती एजेंसियों में से एक है। यह सभी भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए नियुक्तियां करता है और परीक्षाओं का आयोजन करता है। जिसमें देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाएं जैसे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाएं शामिल हैं।

 

[ad_2]

Source link