Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPSC CSE Result 2022: बिहार के सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट, देखें नाम...

UPSC CSE Result 2022: बिहार के सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट, देखें नाम और रैंक


ऐप पर पढ़ें

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया गया। इसमें 933 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 178 छात्रों को रिजर्व लिस्ट में रखा गया है। आईएएस के लिए 180 छात्रों को सफलता मिली है। बिहार से सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या भी अच्छी खासी है। बिहार के बक्सर की छात्रा गरिमा लोहिया को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, वहीं पटना के राहुल श्रीवास्तव को दसवां रैंक हासिल हुआ है। इसके अलावा कई अन्य जिलों से युवाओं का चयन हुआ है। बिहार से लगभग 56 छात्रों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ था। 

नाम और रैंक

इशिता किशोर (पटना) 01

गरिमा लोहिया, ( बक्सर) 02

राहुल श्रीवास्तव (पटना) 10

अविनाश कुमार (अररिया) 17

संदीप (मधुबनी) 24

शुभम (मधुबनी) 41

तुषार कुमार (भागलपुर) 44

आदित्य पांडेय (पटना) 48

उत्कर्ष उज्जवल (पटना) 68

निर्मल कुमार (सिमरी बख्तियारपुर) 82

प्रिंस कुमार (शिवहर) 89

मनीष भारद्वाज () 114

अनन्या समैयर (पटना) 115

मयंक माधव (पटना) 119

कुमार सुशांत (सुपौल) 122

संकेत कुमार (दरभंगा) 128

प्रीति कुमारी (पटना) 130

हर्ष पराशर (कटिहार) 143

आकांक्षा आनंद (पटना) 205

शशि शर्मा (जहानाबाद) 240

अंकुर कुमार (पटना) 257

दीक्षा राज (बक्सर) 324

अक्षिता निधि (भोजपुर) 421

कुमारी सौम्या (अरवल) 502

राहुल कुमार (पटना) 582

अपूर्वा रस्तोगी (नालंदा) 604

प्रेम कुमार (औरंगाबाद) 677

संदीप कुमार (गया) 697

शशांक पांडेय (आरा) 809

UPSC IAS : रात 9 से सुबह 9 तक पढ़ाई, पहले प्रयास में प्रीलिम्स फेल, दूसरे में सीधा 2nd टॉपर, पढ़ें बक्सर की गरिमा की कहानी

कड़ी मेहनत और मां के साथ से सिटी की इशिता किशोर बनीं टॉपर

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा-2022 में पटना सिटी की इशिता किशोर ने टॉप किया है। इशिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया। उन्होंने कहा कि वह महिला सशक्तिकरण पर काम करेंगी। तीसरे प्रयास में टॉप करने वाली इशिता पहले दो प्रयासों में प्रीलिम्स नहीं निकाल पाई थीं। राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकीं इशिता ने 2012 में सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लिया था। मूल रूप से पटना बिहार की रहने वाली इशिता ग्रेटर नोएडा की जलवायु विहार सोसाइटी में रहती हैं। उनके पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर थे। इशिता की प्रारंभिक शिक्षा एयरफोर्स बाल भारती स्कूल लोधी रोड से हुई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments