Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPSC CSE Result 2022 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी,...

UPSC CSE Result 2022 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप, देखें टॉपरों की लिस्ट


ऐप पर पढ़ें

UPSC CSE Result 2022 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट (  UPSC Civil Services Result 2022 ) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसेर स्थान पर उमा हरति एन रहे। चौथा स्थान मयूर हजारिका और पांचवां गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। 18 अप्रैल तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 30 जनवरी से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी।

क्रमांक रोल नंबर  उम्मीदवार के नाम

1 5809986 इशिता किशोर

2 1506175 गरिमा लोहिया

3 1019872 उमा हरति एन

4 0858695 स्मृति मिश्रा

5 0906457 मयूर हजारिका

6 2409491 गहना नव्या जेम्स

7 1802522 वसीम अहमद भट

8 0853004 अनिरुद्ध यादव

9 3517201 कनिका गोयल

10 0205139 राहुल श्रीवास्तव

11 3407299 परसंजीत कौर

12 6302509 अभिनव सिवाच

13 2623117 विदुषी सिंह

14 6310372 कृतिका गोयल

15 6802148 स्वाति शर्मा

16 6017293 शिशिर कुमार सिंह

17 0840388 अविनाश कुमार

18 0835555 सिद्धार्थ शुक्ला

19 0886301 लघिमा तिवारी

20 7815000 अनुष्‍का शर्मा

21 6911938 शिवम यादव

22 5005936 जी वी एस पवनदत्ता

23 0878394 वैशाली

24 0860215 संदीप कुमार

25 0504073 सांखे कश्मीरा किशोर

26 0400900 गुंजिता अग्रवाल

27 0835608 यादव सूर्यभान अच्छेलाल

28 3528300 अंकिता पुवार

29 0826762 पौरुष सूद

30 5409668 प्रेक्षा अग्रवाल

31 0824362 प्रियांशा गर्ग

32 5902868 नितिन सिंह

33 0853450 तरुण पटनायक मदाल

34 2634092 अनुभव सिंह

35 0850467 अजमेरा संकेत कुमार

36 1913276 आर्या वी एम

37 2605780 चैतन्य अवस्थी

38 0844833 अनूप दास

39 5407096 गरिमा नरूला

40 8201151 श्री साई आश्रित शखमुरि

41 5800842 शुभम

42 0802775 प्रनिता दास

43 6401503 अर्चिता गोयल

44 1521306 तुषार कुमार

45 0841168 नारायणी भाटिया

46 2636058 मनन अग्रवाल

47 0888259 गौरी प्रभात

48 1500993 आदित्य पाण्डेय

आपको बता दें कि हर वर्ष IAS, IPS ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। 

रिजल्ट लिंक

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों — प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार– में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है। 

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments