Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPSC CSE Result 2022 :सिविल सेवा परीक्षा 2022 नतीजों में टॉप 10...

UPSC CSE Result 2022 :सिविल सेवा परीक्षा 2022 नतीजों में टॉप 10 में छह लड़कियां


ऐप पर पढ़ें

UPSC CSE Result 2022 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2022 )आज घोषित कर दिया है। देश की इस बड़ी परीक्षा के नतीजों में पहले चार स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा है, वहीं टॉप 10 में 6 लड़किया शामिल हैं। पहले से लेकर चार स्थान पर लड़कियां टॉपर रही हैं। यूपीएससी सिविस सर्विस  परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसेर स्थान पर उमा हरति एन रही हैं। 

इससे पहले पिछले साल भी श्रुति शर्मा ने 2021 की परीा में टॉप किया था। इससे पहले 2020 में यूपीएससी सीएसई में शुभम कुमार और 2019 में प्रदीप कुमार टॉपर रहे थे। इस साल चौथा स्थान मयूर हजारिका और पांचवां गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया।मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी।

क्रमांक रोल नंबर  उम्मीदवार के नाम

1 5809986 इशिता किशोर

2 1506175 गरिमा लोहिया

3 1019872 उमा हरति एन

4 0858695 स्मृति मिश्रा

5 0906457 मयूर हजारिका

6 2409491 गहना नव्या जेम्स

7 1802522 वसीम अहमद भट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments