Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPSC : IAS अफसर देने में यूपी ने राजस्थान को पछाड़ा, 33...

UPSC : IAS अफसर देने में यूपी ने राजस्थान को पछाड़ा, 33 में सिर्फ इन 5 को मिली अपने राज्य में पोस्टिंग, देखें लिस्ट


UPSC IAS : यूपीएससी परीक्षा से आईएएस अफसर देने के मामले में राजस्थान को पछाड़ते हुए यूपी एक बार फिर से सिरमौर बन गया है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में आईएएस के लिए चयनित 179 अभ्‍यर्थियों में से सबसे अधिक 33 आईएएस अभ्यर्थी यूपी के रहने वाले हैं। यानी इस बार सबसे अधिक आईएएस अफसर यूपी ने दिए हैं। 22 आईएएस अभ्यर्थियों के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर रहा। पिछले साल यानी यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 2021 में राजस्थान (24 आईएएस) ने यूपी (19 आईएएस) को पछाड़ा था। वहीं यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की बात करें तो 22 आईएएस देकर राजस्‍थान दूसरे स्‍थान और यूपी 30 आईएएस के साथ नंबर एक पर रहा था। 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की टॉपर इशिता किशोर को होम कैडर उत्तर प्रदेश मिला है। सेकेंड टॉपर गरिमा लोहिया को भी अपना गृह राज्य बिहार कैडर ही मिला है। थर्ड टॉपर तेलंगाना की उमा हराती एन को तेलंगाना कैडर, चौथा स्थान पाने वाली यूपी की स्मृति मिश्रा को होम कैडर यूपी अलॉट हुआ है। 

किस राज्य से कितने अभ्यर्थी आईएएस बने, देखें लिस्ट

– यूपी – 33 

– राजस्थान – 22 

बिहार  – 14

दिल्ली – 18

मध्य प्रदेश – 9

उत्तराखंड – 5

झारखंड – 1

हरियाणा – 4

तेलंगाना- 12

कर्नाटक – 5

जम्मू कश्मीर- 

तमिलनाडु – 8

केरल – 6

यूपी के रहने वाले ये 33 अभ्यर्थी बने आईएएस

1. इशिता किशोर ( रैंक 1) जनरल कैटेगरी

2. स्मृति मिश्रा ( रैंक 4) जनरल

3. शिशिर कुमार सिंह (रैंक 16) जनरल कैटेगरी

4. सिद्धार्थ शुक्ला (रैंक 18) जनरल कैटेगरी

5. यादव सूर्यभान अच्छेलाल (रैंक 27) जनरल कैटेगरी

6. प्रेक्षा अग्रवाल (रैंक 30)  जनरल कैटेगरी

7. प्रियांशा गर्ग ( रैंक 31) जनरल कैटेगरी

8. चैतन्य अवस्थी ( रैंक 37) जनरल कैटेगरी

9. गरिमा नरूला (रैंक 39) जनरल कैटेगरी

10.  महेंद्र सिंह (रैंक 50) ओ.बी.सी. 

11. अर्णव मिश्रा (रैंक 56) जनरल कैटेगरी

12. अदिति वार्ष्णेय (रैंक 57) जनरल कैटेगरी

13. वैष्णवी पॉल (रैंक 62) जनरल कैटेगरी

14. अनिरुद्ध पांडे (रैंक 64) जनरल कैटेगरी

15. कृतिका मिस्रा (रैंक 66) जनरल कैटेगरी

16. द्विज गोयल (रैंक 71) जनरल कैटेगरी

17. अनुजा त्रिवेदी (रैंक 80) जनरल

18. रजत यादव (रैंक 111) ओबीसी

19. महिमा कसाना (रैंक 141) ओबीसी

20. काजोल सिंह (रैंक 149) एससी 

21. आयुष गुप्ता (180) जनरल कैटेगरी

22. अमित गुप्ता (रैंक 246) जनरल 

23.  दृष्टि जायसवाल (रैंक 255) ओबीसी

24. अजय यादव (रैंक 276) ओबीसी

25. मोइन अहमद (रैंक 296) ओबीसी

26. ऐश्वर्या दुबे (रैंक 300) जनरल

27. श्रेयांसी जैन (रैंक 302) जनरल

28. आदित्य प्रताप सिंह (रैंक 341) ओ.बी.सी. 

29. अतुल सागर (रैंक 403) ओ.बी.सी. 

30. नयन गौतम (रैंक 437) एस.सी. 

31. रोहित कर्दम (517) एस.सी. 

32. साक्षी मोहन (रैंक 572) एस.सी. 

33. रिंकू सिंह राही (रैंक 921) एस.सी. 

यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर को मिला यूपी कैडर, सेकेंड रैंक पाने वाली गरिमा को मिला बिहार

यूपी के इन अभ्यर्थियों को मिला होम कैडर

इशिता किशोर (रैंक 1) जनरल कैटेगरी, 

स्मृति मिश्रा (रैंक 4) जनरल कैटेगरी 

शिशिर कुमार सिंघ (रैंक 16) जनरल कैटेगरी 

महेंद्र सिंह ( रैंक 50) ओबीसी कैटेगरी

रिंकू सिंह राही (921 रैंक) एससी कैटेगरी

यूपी को मिले ये 16 नए आईएएस

यूपी को 16 नए आईएएस मिले हैं। यूपी को नए आईएएस अफसरों में इशिता किशोर, स्मृति मिश्रा, स्वाती शर्मा, शिशिर कुमार सिंह, वैशाली, गुंजिता अग्रवाल, नितिन सिंह, अनुभव सिंह मिले हैं। इसके अलावा एसएसए शाखामौरी, नारायणी भाटिया, महेंद्र सिंह, चालुवराजू आर, काव्या सी, दीपक सिंहनवाल, साहिल कुमार व रिंकू सिंह राही को यूपी कॉडर मिला है।

आपको बता दें कि यूपीएससी ने 23 मई 2023 को सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी किया था। इशिता किशोर ने टॉप किया था। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे थे। चौथा स्थान स्मृति मिश्रा और पांचवां मयूर हजारिका ने हासिल किया था। पहले चारों स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments