Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPSC IAS : 10 सबसे हिट ऑप्शनल विषय जिनकी है हाई सक्सेस...

UPSC IAS : 10 सबसे हिट ऑप्शनल विषय जिनकी है हाई सक्सेस रेट, IPS अफसर ने शेयर की लिस्ट


UPSC IAS : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान एक सवाल हमेशा ज्यादातर अभ्यर्थियों को कंफ्यूज करता रहता है – ऑप्शनल में क्या लिया जाए? यूपीएससी मेन्स ( UPCS Civil Services Exam ) में सफलता इसी फैसले पर निर्भर करती है। बहुत से अभ्यर्थी दो तीन बार असफलता मिलने पर अपना ऑप्शनल विषय ही बदल डालते हैं। ऑप्शनल सब्जेक्ट समेत अभ्यर्थियों की तमाम मुश्किलों और दुविधाओं को हल करने के लिए बहुत से सिविल सेवक अकसर सोशल मीडिया पर टिप्स शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर के. जयंत मुरली ने उन 10 ऑप्शनल विषयों की लिस्ट शेयर की है जिसकी सक्सेस रेट सबसे अधिक है। यानी जिन्हें चुनने पर सफलता के चांस सबसे ज्यादा रहते हैं।

जयंत मुरली ने ट्वीट कर कहा, ‘ये शीर्ष 10 मुख्य विषय हैं जो यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए सफलता की गारंटी देने की सबसे अधिक संभावना रखते हैं।

1- ज्योग्राफी- ज्योग्राफी यूपीएससी परीक्षा में सबसे लोकप्रिय ऑप्शनल विषयों में से एक है। ज्योग्राफी में जलवायु परिवर्तन से लेकर शहरीकरण तक अलग अलग तरह के टॉपिक होते हैं जो कि करेंट अफेयर्स के लिए काफी प्रासंगिक रहते हैं।

2- इतिहास – आधुनिक भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक संदर्भ को समझने के लिए इतिहास का अध्ययन बेहद जरूरी है। एक विश्लेषणात्मक सोच को विकसित करने के लिए और चीजों को बारीकी से समझने के लिए यह बेहद उपयोगी है।

3. पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन – यह विषय उन लोगों के लिए विशेष रूप से प्रासंगिक है जो सिविल सेवाओं में काम करना चाहते हैं। इसमें शासन, नौकरशाही और नीति-निर्माण जैसे विषय शामिल हैं।

IAS अफसर कराएंगे PCS इंटरव्यू की फ्री तैयारी, जानें इस योजना से पिछले साल कितने हुए थे सफल

4. समाजशास्त्र – समाजशास्त्र की पढ़ाई समाज के विभिन्न पहलुओं और सामाजिक मुद्दों को गहनता से समझने के लिए फायदेमंद होता है।

5. राजनीति विज्ञान – इसमें अंतरराष्ट्रीय संबंध, तुलनात्मक राजनीति और राजनीतिक सिद्धांत जैसे टॉपिक शामिल रहते हैं जो लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के कामकाज को समझने के लिए उपयोगी है।

6. एंथ्रोपॉलिजी – इस विषय में मानव विकास से लेकर सामाजिक और सांस्कृतिक विविधताओं को पढ़ने का मौका मिलता है।

7. इकोनॉमिक्स – अर्थव्यवस्था के कामकाज और आर्थिक नीतियों के प्रभाव को समझने के लिए इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र) की पढ़ाई बेहद आवश्यक है। यह करंट अफेयर्स और नीतिगत बहस के लिए भी काफी प्रासंगिक है।

8· साइकोलॉजी –  साइकोलॉजी  (मनोविज्ञान) की पढ़ाई मानव व्यवहार और विचारों को समझने में मदद करती है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कार्य जैसे क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यह बेहद उपयोगी है।

9· लिटरेचर – लिटरेचर (साहित्य) न केवल बौद्धिक आनंद का स्रोत है बल्कि यह सोच और संचार कौशल विकसित करने में भी मदद करता है। यह सांस्कृतिक विविधता को समझने के लिए भी उपयोगी है।

10. फिलॉस्फी ( दर्शनशास्त्र ) – आलोचनात्मक, तार्किक और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने के लिए फिलॉस्फी काफी अहम व फायदेमंद विषय है। यह मानव स्थिति को समझने के लिए प्रासंगिक है।

आखिर में रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर ने कहा, ‘वैसे, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऑप्शनल विषय का चुनाव अभ्यर्थी की रुचि, पकड़ और भविष्य के लक्ष्यों जैसे कारकों पर आधारित होना चाहिए। हालांकि, ऊपर दिए गए दस विषयों को चुनने वाले अभ्यर्थियों ने कई वर्षों तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments