Home Education & Jobs UPSC IAS, PCS Coaching : ये तीन यूनिवर्सिटी कम फीस में कराएंगी सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग

UPSC IAS, PCS Coaching : ये तीन यूनिवर्सिटी कम फीस में कराएंगी सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग

0
UPSC IAS, PCS Coaching : ये तीन यूनिवर्सिटी कम फीस में कराएंगी सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के तीन विश्वविद्यालय अब जरूरतमंद मेधावी छात्र-छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे। इसके सेंटर दून विवि देहरादून, गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पंतनगर और श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश कैंपस में स्थापित किए जा रहे हैं। उत्तराखंड के आर्थिक रूप से कमजोर और खासकर लड़कियों को इस कोचिंग में वरीयता दी जाएगी। कोचिंग सेंटर अक्टूबर से शुरू करने की तैयारी है।

शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राजभवन में तीनों विवि के कुलपति समेत तमाम अधिकारियों के साथ कोचिंग सेंटर को लेकर विमर्श किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड से संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कम संख्या में बच्चे पास हो पाए हैं। उत्तराखंड अपने आप में शिक्षा और अध्ययन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि महज 15-20 बच्चों के सिविल सेवा में निकलने से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। सिविल सेवाओं में अधिक से अधिक कामयाबी के लिए उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन और तैयारी कराई जानी भी जरूरी है।

Free UPSC IAS, PCS, NEET, JEE Main Coaching : यूपी अभ्युदय कोचिंग के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन

राज्यपाल ने आगे कहा कि इन कोचिंग सेंटर में बेहद रियायती शुल्क में तैयारी कराई जाएगी। यहां विषय विशेषज्ञ शिक्षक सेवाएं देंगे। साथ ही, देशभर में अग्रणी श्रेणी के संस्थानों के विशेषज्ञों की सहायता भी ली जाएगी। इस बैठक में सचिव-राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, डॉ. मनमोहन चौहान, प्रो. एनके जोशी, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, राज्यपाल के ओएसडी बीपी नौटियाल उपस्थित रहे।

तीन यूनिवर्सिटी छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराएंगी

उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल उचित मार्गदर्शन और सहयोग की। कोचिंग सेंटर के जरिए जरूरतमंद और मेधावी छात्रों के सहयोग के लिए प्रयास शुरू किया गया है। इसके तहत बेहद रियायती शुल्क में छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।- -लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, राज्यपाल

 

[ad_2]

Source link