Home Education & Jobs UPSRTC : यूपी रोडवेज में कंडक्टरों के 625 पदों पर भर्ती के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि, जानें क्या होगी सैलरी

UPSRTC : यूपी रोडवेज में कंडक्टरों के 625 पदों पर भर्ती के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि, जानें क्या होगी सैलरी

0
UPSRTC : यूपी रोडवेज में कंडक्टरों के 625 पदों पर भर्ती के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि, जानें क्या होगी सैलरी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

UPSRTC UP Roadways Conductor Recruitment : यूपी रोडवेज प्रयागराज और सहारनपुर क्षेत्र में कंडक्टरों ( परिचालकों ) की 625 पदों पर भर्ती के लिए कल 28 जनवरी 2023 आवेदन की अंतिम तिथि है। प्रयागराज रीजन में कंडक्टरों के 265 पद हैं जबकि सहारनपुर रीजन में 360 पद हैं। ये सभी पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। इसके लिए सेवायोजन वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। प्रयागराज और सहारनपुर दोनों भर्तियों के नोटिफिकेशन अलग अलग निकले हैं  इसलिए दोनों के लिए अलग अलग आवेदन करना होगा। 

प्रयागराज कंडक्टर भर्ती में अनुसूचित जाति के 56, अनुसूचित जनजाति के पांच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 72, सामान्य वर्ग के 119 व 13 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। 

वेतन सीमा –    10001 – 20000

इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। एससी, एसटी और ओबीसी को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रयागराज के डिपोज में तैनात किया जाएगा। चयनित आउटसोर्सिंग कंडक्टरों को किमी के आधार पर भुगतान किया जाएगा। प्रोत्साहन का विवरण इस प्रकार है – 

प्रति किमी – 1.59 रुपये

माह में 22 ड्यूटी दिवस 5000 किमी. एवं 50 पीसदी लोडफैक्टर अर्जित करने पर 3000 रुपये प्रोत्साहन। 

ए श्रेणी नगरों में 60 रुपये प्रति रात्रि

बी श्रेणी नगरों में 61 रुपये प्रति रात्रि

[ad_2]

Source link