[ad_1]
UPSSSC Registration: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास आवेदन करने के लिए एक दिन का समय बाकी है। उम्मीदवार upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
बता दें, भर्ती के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल- III के कुल 3,831 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
जो उम्मीदवार यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2022 में उत्तीर्ण हुए हैं, वे संबंधित पदों के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
जानें- आवेदन फीस के बारे में
अनारक्षित (यूआर), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।
उम्र सीमा
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
UPSSSC recruitment 2023: ऐसे करना है आवेदन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- होम पेज पर जाकर “junior Assistant and Clerk Recruitment 2023” लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- अब पीईटी 2022 पंजीकरण संख्या के माध्यम से लॉगिन करें।
स्टेप 4- अब मांगी गई जरूरी जानकारी सबमिट करें।
स्टेप 5- अब अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
स्टेप 6- अब आवेदन फीस का भुगतान करें।
स्टेप 7- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
[ad_2]
Source link