Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPSSSC : वन दारोगा के 701 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक...

UPSSSC : वन दारोगा के 701 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षण 12 से 17 फरवरी के बीच


ऐप पर पढ़ें

UPSSSC Van Daroga Bharti : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन दारोगा के 701 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षण 12 से 17 फरवरी के दरम्यान लखनऊ के गुड़म्बा स्थित गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्टस कॉलेज में होगा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा के बाद उक्त 701 पदों के लिए कुल 1697 अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक परीक्षण के लिए हुआ है। अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिये गये हैं।

आयोग की ओर से 2 फरवरी 2024 को जारी नोटिस के अनुसार, प्रधान मुख्य वन संरक्षण, वन एवं वन्यजीव विभाग, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाणीन वन दारोगा के 701 पदों के सापेक्ष आयोजित लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर शारीरिक मानक परीक्षण के लिए करीब 1700 अभ्यर्थियों की पीईटी 12 फरवरी से 17 फरवरी 2024 के मध्य जनपद लखनऊ में आयोजित  की जाएगी। 

आयोग ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। संबंधित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट  के होम पेज पर दिए गए लिंक पर जरूरी सूचनाएं दर्ज कर अपने एडमिट कार्ड उाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपीएसएसएससी वन दारोगा भर्ती परीक्षा के फिजिकल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां डायरेक्ट लिंक पर भी अपना नोटिस देख सकते हैं। 

UPSSSC Notice

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments