[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UPSSSC PET Provisional Answer key 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 28 और 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन किया। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। बता दें, परीक्षा 35 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह और दोपहर की शिफ्ट में हुई थी। UPSSSC PET 2023 के पहले दिन 38% अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों शिफ्ट में 1003768 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन परीक्षा में कुल 623732 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अब परीक्षा समाप्त हो चुकी है, वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आंसर की इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आयोग की ओर से आयोग की से जुड़ी जानकारी नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है, जल्द ही आंसर की जारी की जाएगी। आयोग पहले प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। जिसपर उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। फिर फाइनल आंसर की जारी होगी और उसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें, आधिकारिक आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर ही प्रकाशित की जाएगी। किसी भी फेक वेबसाइट पर उम्मीदवार विश्वास न करें।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा का स्तर मध्यम था। कई विशेषज्ञों ने बताया है कि यूपीएसएसएससी पीईटी का प्रश्न पत्र इतना कठिन नहीं था।
UPSSSC PET Provisional Answer key 2023: ऐसे डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर की
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाना होगा।
स्टेप 2- अब होम पेज पर “UPSSSC PET provisional answer key 2023” लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- प्रोविजनल आंसर की आपके सामने होगी।
स्टेप 4- जिन प्रश्नों के जवाब से आप संतुष्ट नहीं है, उनके खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप C लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा। पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
[ad_2]
Source link