Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPSSSC PET Answer Key download pdf : यूपी पीईटी आंसर-की जारी, यह...

UPSSSC PET Answer Key download pdf : यूपी पीईटी आंसर-की जारी, यह रहा डायरेक्ट लिंक


ऐप पर पढ़ें

UPSSSC PET Answer Key download pdf : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2023) की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी यूपी पीईटी आंसर-की upsssc.gov.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आंसर-की में दिए गए उत्तरों पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो 15 नवंबर 2023 तक उसे upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में दर्ज कराया जा सकता है। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। आयोग इन आपत्तियों की समीक्षा करेगा और उसके अनुसार फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी। यूपी पीईटी परिणाम फाइनल आंसर-की पर आधारित होगा।

यूपी पीईटी का आयोजन राज्य भर के 35 जनपदों में 1058 परीक्षा केंद्रों पर 28 और 29 अक्टूबर को किया गया था। इस बार पीईटी के लिए 20.07 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए पीईटी में शामिल होना अनिवार्य है। 

इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( पीईटी ) होगी और इसके बाद भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकाल कर आयोग आवेदन लेगा। पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 

UPSSSC PET Answer Key download pdf 28 oct first shift

UPSSSC PET Answer Key download pdf 28 oct second shift

UPSSSC PET Answer Key download pdf 29 oct first shift

पीईटी-2022 का परिणाम 25 जनवरी 2023 को घोषित किया गया था। यह एक वर्ष यानी 24 जनवरी 2024 तक के लिए मान्य है। आयोग द्वारा इस अवधि तक भर्ती के लिए निकाले जाने वाले विज्ञापन के लिए ये मान्य होंगे। इसके बाद पीईटी-2023 वाले पात्र माने जाएंगे। यह भी एक साल के लिए मान्य होगा।

यूं चेक करें पीईटी 2023 आंसर-की

– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाना होगा।

– इसके बाद आंसर-की लिंक पर क्लिक करना होगा।

– अब पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करना होगा।

– आंसर-की सामने होगी।

– आंसर-की डाउनलोड करके एक प्रति अपने पास रख लें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments