Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsUPSSSC PET Answer Key : upsssc.gov.in पर जारी होने वाली है यूपी...

UPSSSC PET Answer Key : upsssc.gov.in पर जारी होने वाली है यूपी पीईटी की आंसर-की


ऐप पर पढ़ें

UPSSSC PET 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बहुत जल्द प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2023) की आंसर-की जारी करने वाला है। परीक्षार्थी यूपी पीईटी आंसर-की जारी होने पर इसे upsssc.gov.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर पाएंगे। यूपी पीईटी का आयोजन राज्य भर के 35 जनपदों में 1058 परीक्षा केंद्रों पर 28 और 29 अक्टूबर को किया गया था। इस बार पीईटी के लिए 20.07 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए पीईटी में शामिल होना अनिवार्य है। 

इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( पीईटी ) होगी और इसके बाद भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकाल कर आयोग आवेदन लेगा। पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 

पीईटी-2022 का परिणाम 25 जनवरी 2023 को घोषित किया गया था। यह एक वर्ष यानी 24 जनवरी 2024 तक के लिए मान्य है। आयोग द्वारा इस अवधि तक भर्ती के लिए निकाले जाने वाले विज्ञापन के लिए ये मान्य होंगे। इसके बाद पीईटी-2023 वाले पात्र माने जाएंगे। यह भी एक साल के लिए मान्य होगा।

यूं चेक कर सकेंगे पीईटी 2023 आंसर-की

– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाना होगा।

– इसके बाद आंसर-की लिंक पर क्लिक करना होगा।

– अब पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करना होगा।

– आंसर-की सामने होगी।

– आंसर-की डाउनलोड करके एक प्रति अपने पास रख लें।

यूपीएसएसएससी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका देगा। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी भी प्रश्न के उत्तर पर कोई ऐतराज है तो वह अपना ऑब्जेक्शन ऑनलाइन मोड से दर्ज करा सकेगा।  

आपत्तियां दर्ज करने के बाद आयोग की तरफ से फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। लेकिन, दावा यह भी किया जा रहा है कि आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments