[ad_1]
इस समय बाजार में ढेर सारी स्मार्टवॉच मौजूद हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वॉच के बारे में बता रहे हैं, जो न केवल किफायती है बल्कि नए फीचर्स से भरपूर है। किफायती होने के बावजूद इस वॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग, बड़ी स्क्रीन और ढेर सारे हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट मिल जाता है। हम बात कर रहे हैं हाल ही में लॉन्च हुई Urban Nexus M Smartwatch की। हम इस वॉच का रिव्यू करने का मौका मिला। हमारे पास रिव्यू के लिए इसका ब्लैक कलर वेरिएंट आया। करीब द हफ्ते यूज करने के बाद कैसे रहा हमारा एक्सपीरियंस., आप भी जानिए…
सबसे पहले जानिए वॉच के बॉक्स में क्या क्या मिलेगा
वॉच के साथ आपको बॉक्स में एक मैग्नेटिक चार्जिंग केबल, यूजर मैनुअल गाइड और वारंटी कार्ड मिल जाता है।
वॉच का डिस्प्ले जोरदार
वॉच का डिस्प्ले हमे काफी पसंद आया, जो इस प्राइस रेंज की बाकी वॉच से बड़ा है। इस वॉच में आपको 2.0 इंच का बड़ा आईपीएस एचडी डिस्प्ले मिल जाता है, जो फ्लैट है। अच्छी बात यह है कि स्क्रीन के चारों और पतले बेजल्स हैं, जो इसके डिस्प्ले को एक मैसिव लुक देता है। स्क्रीन में 550 निट्स की ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। हम इसे धूप में भी यूज करके देखा और हमें अच्छी विजिबिलिटी देखने को मिली।
डिजाइन की बात करें, तो कंपनी ने इसके डिजाइन को सिंपल सोबर रखा है, जो कई लोगों को पंसद आने वाला है। डिस्प्ले के राइट साइड में एक बटन है, जो रोटेटिंग क्राउन जैसा लगता है लेकिन इससे सिर्फ वॉच को ऑन-ऑफ किया जा सकता है और मेनू एक्सेस करते समय बैक किया जा सकता है। कंफर्ट के लिए इसमें सिलिकॉन स्ट्रैप दिए गए हैं, जो काफी मुलायम है। वॉच एक मजबूत बिल्ट के साथ आती है, जो लाइटवेट है।
Gizmore Vogue Review: 1999 रुपये में ऐप्पल वॉच का मजा, फीचर्स भी जोरदार
चलते फिरते करो कॉलिंग
किफायती होने के बावजूद, वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिल जाता है। इसके लिए आपको अपने फोन में da fit ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाज स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस करके फोन और वॉच को आपस में कनेक्ट करना होगा, जो कि बहुत आसान है। अब आप चलते फिरते वॉच से कॉलिंग कर पाएंगे वो भी फोन जेब से निकाले बिना। बेहतर कॉलिंग के लिए, इसमें नॉइज आईसोलेशन माइक और स्पीकर दिए गए हैं। फोन नंबर डायल करने के लिए वॉच में ही आपको डायलर पैड और कॉन्टैक्ट एड्रेस बुक सिंक करने की सुविधा मिल जाएगी। ऐप की मदद से आप वॉचफेस बदलने और डेटा एनालिसिस करने समेत कई काम कर पाएंगे।
हेल्थ पर रखेगी पैनी नजर
वॉच में फिटनेस ट्रैक करने वाले हेल्थ फीचर्स की भरमार है। इसमें डेडिकेटेड SpO2, हार्ट रेट और बीपी सेंसर मिल जाता है। इसके अलावा, वॉच में स्लीप मॉनिटरिंग, सेडेंटरी अलर्ट, हाईड्रेशन अलर्ट और महिलाओं के लिए खासतौर से पीरियड ट्रैकर भी है, जो काफी हद तक सटीक रीडिंग देते हैं। इसके अलावा, वॉच में फिटनेस गोल को अचीव करने के लिए 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के सपोर्ट के साथ एडवांस्ड स्टेप पेडोमीटर और कैलोरी बर्न काउंटर भी है।
Gizmore GizFit PLASMA Review: ₹1799 की वॉच में हूबहू ऐप्पल वॉच जैसा लुक, वायरलेस चार्जिंग भी
फीचर्स की भरमार
इसके अलावा भी वॉच में कई बेहतरीन फीचर्स मिल जाते हैं। जैसे की फाइंड माय फोन, स्टॉपवॉच, टॉर्च, कैल्कुलेटर, गेम्स, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, वेदर अपडेट, एआई वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, अलार्म और 150 से ज्यादा वॉच पेस का सपोर्ट।
बैटरी लाइफ भी तगड़ी
अगर आप बार बार चार्ज करने का झंझट नहीं चाहते, तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है। जैसा की हम आपको बता चुके हैं वॉच को चार्ज करने के लिए बॉक्स में ही आपको चार्जिंग मिल जाती है। इस वॉच को फुल चार्ज होने में करीब डेढ से 2 घंटे का समय लगता है। रेगुलर यूज करने पर वॉच 10 से 15 दिन आराम से चलती है लेकिन अगर आप ब्लूटूथ कॉलिंग करते हैं, तो बैटरी लाइफ कम हो जाएगी, जो आपके इस्तेमाल के ऊपर निर्भर करेगी। वॉच में 25 दिन का स्टैंडबाय टाइम मिलता है।
खरीदें या नहीं
वॉच चार खूबसूरत कलर ऑप्शन में आती है, जिसमें ब्लैक, ब्लू, मिंट ग्रीन और रोज गोल्ड शामिल है। अमेजन से इसे 1599 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप बड़े डिस्प्ले वाली वॉच चाहते हैं और यह आपकी जरूरतों को पूरा करती है, तो इसे खरीदने पर विचार किया जा सकता है।
[ad_2]
Source link