ऐप पर पढ़ें
इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के साथ लगे ‘चेस्ट’ उपकरण के जरिए चंद्र सतह पर मापी गई तापमान भिन्नता का ग्राफ जारी किया। चंद्र सर्फेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरिमेंट ने चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए दक्षिणी ध्रुव के आसपास चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी का तापमान मापा। वहीं, सर्व जातीय हिंदू महापंचायत की ओर से सोमवार को ‘शोभा यात्रा’ निकालने की अपील के मद्देनजर हरियाणा के नूंह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी निगरानी रखने के लिए अर्धसैनिक बलों सहित सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए रविवार की टॉप-5 न्यूज…
चांद पर कितना तापमान, ISRO ने बताया
चंद्रयान-3 को लेकर इसरो ने एक नई अपडेट जारी की है। इसमें चंद्रमा के साउथ पोल पर तापमान के बारे में जानकारी दी गई है। एक ग्राफ के जरिए चंद्रमा के नजदीक और सतह पर तापमान की स्थिति को बताया गया है। यह तापमान अलग-अलग गहराई पर रिकॉर्ड किया गया है। इसरो के मुताबिक जांच के प्रवेश के दौरान इसे दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
नूंह में कल शोभा यात्रा निकलेगी या नहीं?
हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल शोभा यात्रा को लेकर असमंजस बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार ने नूंह में सर्वजातीय हिंदू महापंचायत के 28 अगस्त को फिर से यात्रा निकालने की अपील को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सरकार ने खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट और हर सूरत में कानून-व्यवस्था, शांति और सद्भाव बनाए रखने को लेकर यात्रा की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
विदेश में बढ़ेगा अडानी का दबदबा!
अरबपति गौतम अडानी के अडानी समूह की विदेश में एक बड़ी डील हो सकती है। समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स एक यूनानी बंदरगाह के अधिग्रहण की योजना पर काम कर रही है। इसके जरिए यूरोप में भारतीय निर्यात को आसान बनाया जा सकेगा। बता दें कि इसी साल अडानी ने इजराइल के चर्चित बंदरगाह हाइफा पोर्ट का भी अधिग्रहण किया है। पढ़ें पूरी खबर…
US राष्ट्रपति चुनाव में छाए रामास्वामी
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान एक नाम सबकी जुबान पर छाया हुआ है। वो हैं- भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अभियान रणनीति से परिचित लोगों का मानना है कि ट्रंप की गैरमौजूदगी में विवेक रामास्वामी सबसे अलग और सबसे बेहतर उम्मीदवार के रूप में सामने आए। उन्होंने पहली बहस के दौरान अपने सभी प्रतिद्वंद्विंयों को पीछे छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
दिल्ली में उमस और गर्मी ने किया बेहाल
दिल्ली में एकबार फिर उमस भरी गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक बादलों की आवाजाही जरूर देखी जाएगी लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। यहां तक कि राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिल्ली में अगस्त के महीने में अपेक्षाकृत कम बारिश दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर…