Home World US Airlines की फ्लाइट में व्यक्ति ने बीच हवा में इमरजेंसी गेट खोलने का किया प्रयास – India TV Hindi

US Airlines की फ्लाइट में व्यक्ति ने बीच हवा में इमरजेंसी गेट खोलने का किया प्रयास – India TV Hindi

0
US Airlines की फ्लाइट में व्यक्ति ने बीच हवा में इमरजेंसी गेट खोलने का किया प्रयास – India TV Hindi

[ad_1]

बीच हवा में फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने के प्रयास के बाद मचा हड़कंप।- India TV Hindi

Image Source : X
बीच हवा में फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने के प्रयास के बाद मचा हड़कंप।

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में उस वक्त यात्रियों में हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति अचानक बीच हवा में इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास करने लगा। उसे ऐसा करते देख फ्लाइट के सभी यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कुछ यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। इतने में फुर्ती दिखाते हुए कई अन्य सहयात्रियों ने व्यक्ति को पकड़ लिया, जिससे वह आपातकालीन दरवाजा खोल पाने में नाकामयाब हो गया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। काफी देर तक फ्लाइट के अंदर हड़कंप मचा रहा। बीच हवा में सभी यात्रियों की सांसें अटक सी गई थी।

बताया जा रहा है कि हादसा अल्बुकर्क से शिकागो जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में हुआ। मगर उसमें सवार 6 यात्रियों ने व्यक्ति को पकड़ लिया। इससे सभी यात्रियों की जान पर मंडराने वाला खतरा टल गया। इन सभी 6 यात्रियों को बाद में हीरो की तरह पेश किया गया। क्योंकि उन्होंने आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को हवा में ही काबू कर लिया। अगर वह ऐसा नहीं करते तो बड़ा हादसा हो सकता था। बहादुर यात्रियों ने उसे रोकने के लिए डक्ट टेप और फ्लेक्सी-कफ का इस्तेमाल किया।

कैमरे में कैद हुई घटना

यह घटना उस वक्त घटित हुई जब मंगलवार को अमेरिकन एयरलाइंस की यह उड़ान अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको से शिकागो को जा रही थी। इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास करने वाले उस व्यक्ति को रोकने में मदद करने वाले यात्रियों में से एक ने एक्स पर पोस्ट करने इस डरावने पल का अपना अनुभव साझा किया है। व्यक्ति ने लिखा है कि अल्बुकर्क से प्रस्थान करने के 30 मिनट बाद मैं अपनी पांडा एक्सप्रेस और टकीला से स्तब्ध हो गया, जब एक व्यक्ति ने आक्रामक तरीके से 4 पंक्ति पीछे हवाई जहाज का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की।

मुझे और 5 अन्य लोगों को गलियारे में उससे कुश्ती लड़नी पड़ी, उसके पैरों पर टेप लगाना पड़ा और उस पर फ्लेक्सी-कफ़ फेंकना पड़ा। तब जाकर उसे काबू में ला पाए। एक अन्य यात्री के अनुसार आरोपी व्यक्ति दरवाजे को थोड़ा सा खोलने में कामयाब रहा, जिससे “हवा का भारी झोंका” केबिन में प्रवेश कर गया। बाद में अल्बुकर्क में स्थानीय कानून प्रवर्तन ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। मगर व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। 

यह भी पढ़ें

इस देश के प्रधानमंत्री से नाराज प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारत पर फेंका पेट्रोल बम, लगाया ये गंभीर आरोप

इजरायली बंधकों को दर्द देने वाले हमास आतंकी अचानक अब क्यों पहुंचाने लगे दवा, हृदय परिवर्तन की क्या है वजह

Latest World News



[ad_2]

Source link