Home World US Gun Law : गन कल्चर या मेंटल हेल्थ… 6 साल के बच्चे को किसने थमा दी बंदूक? बाइडन के बेदम कानून!

US Gun Law : गन कल्चर या मेंटल हेल्थ… 6 साल के बच्चे को किसने थमा दी बंदूक? बाइडन के बेदम कानून!

0
US Gun Law : गन कल्चर या मेंटल हेल्थ… 6 साल के बच्चे को किसने थमा दी बंदूक? बाइडन के बेदम कानून!

[ad_1]

वॉशिंगटन : नए साल को आए 7 दिन ही हुए थे और अमेरिका का ‘गन कल्चर’ एक बार फिर सुर्खियों आ गया। वर्जीनिया राज्य के एक स्कूल में पिछले शुक्रवार को एक छह साल के बच्चे ने अपनी टीचर को गोली मार दी। यह घटना पहली कक्षा के क्लासरूम में हुई। रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में पढ़ने वाले बाकी बच्चे और उनके अभिभावक खौफ में हैं। 30 साल की महिला टीचर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। पुलिस का कहना है कि यह गोलीबारी कोई ‘दुर्घटना’ नहीं है। इस घटना के बाद से अमेरिका के गन लॉ एक बार फिर विवादों में हैं। लेकिन सरकार इसके लिए कानून के बजाय मानसिक स्वास्थ्य को जिम्मेदार मान रही है। लिहाजा इस दुर्लभ लेकिन चिंताजनक घटना ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

इस घटना ने पूरे अमेरिका को दहला दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूलों में बच्चों की ओर से गोलीबारी की घटनाएं अत्यधिक दुर्लभ हैं। 1970 से स्कूलों में गोलीबारी की घटनाओं पर नजर रखने वाले के-12 स्कूल शूटिंग डेटाबेस के अनुसार अब तक 10 साल से कम उम्र के बच्चों की ओर से गोलीबारी से जुड़ी सिर्फ 16 घटनाएं दर्ज की गई हैं। 6 साल से कम उम्र के बच्चों की घटनाओं का आंकड़ा और भी कम है। कई अनसुलझे सवाल अब भी हमारे बीच हैं जिसमें सबसे प्रमुख 6 साल के बच्चे के पास बंदूक का आना है।

Australia-China War: चीन को जवाब देने की तैयारी में ऑस्‍ट्रेलिया, अमेरिका से खरीदेगा रूस को पस्‍त करने वाला खतरनाक हिमर्स मिसाइल सिस्‍टम

कानूनी जांच में शामिल हो सकते हैं माता-पिता

अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से बच्चे या टीचर की पहचान उजागर नहीं की है। बंदूक घर से ली गई, स्कूल से या कहीं और से, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। यह संभव है कि बच्चे पर आपराधिक मुकदमा चलाया जा सकता है। साथ ही बच्चे के माता-पिता या किसी अन्य वयस्क को भी कानूनी जांच में शामिल किया जा सकता है। वर्जीनिया कानून एक लोडेड गन को 14 साल से कम उम्र के बच्चों की पहुंच से रोकता है। इस घटना का सबसे गहरा असर स्कूल के बाकी बच्चों पर पड़ा है। रेमन गोंजालेज-हर्नांडेज़ ने इसे ‘डरावना’ करार दिया है। उनका बेटा घटना के वक्त उस क्लासरूम में मौजूद था जहां टीचर को गोली मारी गई।

कब सख्त होंगे गन लॉ?

इस घटना के बाद टीचरों के यूनियन और गन कंट्रोल लॉ ग्रुप्स ने बंदूकों को स्कूल से बाहर रखने के लिए नए सिरे से कानूनों को कड़ा करने का आह्वान किया है। अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टीचर्स के अध्यक्ष रैंडी वेनगार्टन ने एक बयान में कहा, ‘गोली के झटके कब स्कूलों में बंदूकों को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए काफी होंगे?’ वर्जीनिया, ओरेगन और मैसाचुसेट्स जैसे कुछ अन्य राज्यों के विपरीत, में कोई कड़ा कानून नहीं है जिसके तहत सभी बंदूकों को घरों में ‘सुरक्षित रूप से रखना’ अनिवार्य है।

US School Shooting : अमेरिका में 6 साल के बच्चे ने टीचर पर चलाई गोली, महिला लड़ रही जिंदगी की जंग, स्कूल में छात्र को कैसे मिली गन?

मानसिक स्वास्थ्य पर खर्च करेंगे पैसे

हालांकि राज्य के रिपब्लिकन गवर्नर, ग्लेन यंगकिन ने शनिवार को कहा कि उनका मानना है कि वर्जीनिया में पहले से ही ‘देश के कुछ सबसे कड़े बंदूक कानून’ हैं। उनका अगला कदम मानसिक स्वास्थ्य इलाज में अधिक पैसा लगाना और बंदूक अपराधों के लिए कड़ी सजा पारित करना है। पिछले महीने प्रस्तावित बजट में गवर्नर ने स्कूलों में बड़े पैमाने पर मेंटल हेल्थ केयर और अन्य चीजों के लिए 230 मिलियन डॉलर का अनुरोध किया है। वर्जीनिया कानून के तहत 6 साल के बच्चे पर ‘वयस्क’ के रूप में आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। यह संभव है कि बच्चे पर जुवेनाइल कोर्ट में मुकदमा चलाया जा सकता है। वर्जीनिया में किशोर को जेल की सजा सुनाए जाने की न्यूनतम आयु 11 है।

[ad_2]

Source link