Home Health Valentine Day Special: जिंदगी में जरूर करें प्यार, दिल और दिमाग रहता है हेल्दी, मिलेंगे 5 गजब के फायदे

Valentine Day Special: जिंदगी में जरूर करें प्यार, दिल और दिमाग रहता है हेल्दी, मिलेंगे 5 गजब के फायदे

0
Valentine Day Special: जिंदगी में जरूर करें प्यार, दिल और दिमाग रहता है हेल्दी, मिलेंगे 5 गजब के फायदे

[ad_1]

हाइलाइट्स

प्यार करने से तनाव और एंजाइटी कम करने में मदद मिलती है.
प्यार आपको लंबे समय तक हेल्दी जीवन जीने में मदद करता है.

Health Benefits Of Love: प्यार एक सुखद अहसास होता है, जो जिंदगी की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है. प्यार हमारे जीने की वजह होता है. प्यार लोगों से न सिर्फ हमारे रिश्ते मजबूत करता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाता है. इस बारे में जितना भी कहा जाए, उतना कम है. हमें अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए अपनों के प्यार और सपोर्ट की जरूरत होती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि प्यार का असर हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहराई से पड़ता है. कई तरह की परेशानियां प्यार से पलक झपकते ही दूर हो जाती हैं और जिंदगी में खुशियां छा जाती हैं. आज आपको बताएंगे कि प्यार करने से हमारी हेल्थ को कौन से बड़े फायदे मिलते हैं.

प्यार आपको रखता है खुश- टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक जब आप पहली बार प्यार करते हैं, तो दिमाग में फील गुड वाला केमिकल डोपामाइन विशेष रूप से सक्रिय हो जाता है. इससे लोग बेहद सकारात्मक महसूस करते हैं. अध्ययनों से पता चलता है कि आपके प्यार के मेच्योर होने पर डोपामाइन का लेवल हाई हो जाता है. इससे आपको शांत होने और मूड को बेहतर बनाने में मदद मिलती है.

तनाव करता है दूर- जब लोग किसी व्यक्ति के साथ सुरक्षित रूप से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं, तो उनके तनाव का स्तर कम हो जाता है. प्यार करने से स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोन का लेवल कम हो जाता है, जिससे तनाव को मैनेज करने में काफी मदद मिलती है. जिस शख्स से आप प्यार करते हैं, उससे फोन पर बात करना या मैसेज करने से भी आप बेहतर महसूस कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 2 रुपये की गोली से दूर होगी कोलेस्ट्रॉल की समस्या ! खून में जमा कचरा होगा बाहर

एंजाइटी से मिलती है राहत- कई स्टडी में यह बात सामने आ चुकी है कि अकेलापन आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकता है. अकेलेपन की भावना से इंफ्लेमेशन बढ़ने से लेकर दर्द की समस्या हो सकती है. यह फीलिंग एंजाइटी को ट्रिगर कर देती है. प्यार में होना और किसी दूसरे व्यक्ति के करीब महसूस करने से एंजाइटी कम हो जाती है. जब आपको प्यार मिलता है, तो चिंता दूर हो जाती है.

यह भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज गाजर और टमाटर समेत खाएं 5 सब्जियां, शुगर होगी कंट्रोल

खुद का ख्याल रखना शुरू करते हैं लोग- प्यार के फायदे आपके दिल और दिमाग दोनों पर नजर आते हैं. कपल्स एक दूसरे को समस्या होने पर डॉक्टर के पास जाने के लिए प्रेरित करते हैं. प्यार की वजह से लोग खुद का ख्याल रखना शुरू कर देते हैं. इससे कई तरह की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है. हेल्थ के लिए यह प्लस पॉइंट माना जा सकता है.

लंबे समय तक जीने में करता है मदद- आपको जानकर हैरानी होगी कि प्यार आपको लंबे समय तक जीने में मदद करता है. कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि मैरिड कपल्स सिंगल लोगों की तुलना में लंबी जिंदगी जीते हैं. सिंगल लोगों की तुुलना में मैरिड कपल्स डिप्रेशन और ब्लड प्रेशर का शिकार कम होते हैं. केवल रोमांटिक ही नहीं, बल्कि दोस्तों और परिवारों के साथ प्यार भी आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है.

Tags: Health, Lifestyle, Trending news, Valentine Day

[ad_2]

Source link