Home National Vande Bharat: आपके लिए आ गई बड़ी खुशखबरी, अब इस रूट पर शुरू होगी वंदे भारत; जानिए डिटेल्स

Vande Bharat: आपके लिए आ गई बड़ी खुशखबरी, अब इस रूट पर शुरू होगी वंदे भारत; जानिए डिटेल्स

0


ऐप पर पढ़ें

Vande Bharat: देशभर में एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग की जा रही है। कम रुपये में वंदे भारत के जरिए यात्रियों को हवाई जहाज जैसी सुविधाएं मिलती हैं। एक नए रूट पर अब ट्रेन शुरू होने जा रही है। बेंगलुरु से कोयंबटूर रूट पर वंदे भारत लॉन्च होने को तैयार है। इसी कड़ी में इस ट्रेन का बुधवार को ट्रायल रन भी किया गया। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, आठ रेक वाली वंदे भारत ट्रेन सुबह पांच बजे कोयंबटूर से चली और बेंगलुरु स्टेशन पर सुबह 10:45 पर पहुंच गई। इस दौरान ट्रेन ने 315 किलोमीटर का सफर तय किया। यह कर्नाटक के चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी।

दरअसल, 30 दिसंबर को पांच नई वंदे भारत ट्रेनों की पीएम मोदी शुरुआत करने जा रहे हैं। वे अयोध्या स्टेशन से ही इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसी में एक ट्रेन कोयंबटूर-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन भी है। मैंगलोर और मडगांव (गोवा) के बीच भी एक ट्रेन चलेगी। इसके अलावा, अयोध्या-आनंद विहार, कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत, नई दिल्ली-अमृतसर और मुंबई-जालना वंदे भारत भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कर्नाटक में रेल यात्रियों की ओर से तिरुपति, मदुरै और एर्नाकुलम जैसी जगहों के लिए और अधिक वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की मांग भी बढ़ रही है। 

जानिए क्या रहने वाला रूट

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा साझा किए गए शेड्यूल के अनुसार, कोयंबटूर-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन सुबह 5 बजे कोयंबटूर से रवाना होगी, जो ओमलुर (सुबह 7:40 बजे), धर्मपुरी (सुबह 8:30 बजे), होसुर (सुबह 10:05 बजे) पर रुकेगी । इसके बाद यह बेंगलुरु कैंटोनमेंट सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी। वहीं, बेंगलुरु से यह ट्रेन दोबारा दोपहर 1.40 मिनट पर रवाना होगी और फिर रात आठ बजे कोयंबटूर पहुंच जाएगी। ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत की मैक्सिमम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। कोयंबटूर-बेंगलुरु मार्ग पर अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में वंदे भारत से यात्रा का समय 2-2.5 घंटे कम होने की उम्मीद है। 



Source link