Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeNationalVande Bharat: दिल्ली से पटना जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिवाली-छठ पर...

Vande Bharat: दिल्ली से पटना जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिवाली-छठ पर चलेगी वंदे भारत; जानिए किराया, टाइमिंग, रूट सबकुछ


ऐप पर पढ़ें

Delhi Patna Vande Bharat: देश में इस समय फेस्टिव सीजन चल रहा है। कुछ ही दिनों में पहले दिवाली और फिर छठ का त्योहार आने वाला है। दोनों ही त्योहारों को करोड़ों लोग मनाते हैं और इसी वजह से वे अपने घर भी जाते हैं। दोनों त्योहारों पर घर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी दिक्कत तो कन्फर्म टिकट की होती है। ऐसे में दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारतीय रेलवे नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चला रहा है, जिससे फेस्टिव सीजन पर लोग जल्द अपने घर पहुंच सकें।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से पटना के बीच का सफर एक हजार से अधिक किलोमीटर का है। इससे उन यात्रियों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है, जोकि छठ पर बिहार जाने पर विचार कर रहे हैं। पटना से नई दिल्ली के वंदे भारत कम से कम तीन से चार ट्रिप लगाएगी। यह पहली बार होगा जब भारतीय रेलवे छठ पर वंदे भारत ट्रेन को पटना और नई दिल्ली के बीच चलाने की तैयारी कर रहा है।

दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत के जरिए सिर्फ साढ़े दस घंटे में ही पहुंच सकेंगे। यानी कि यात्रियों का काफी टाइम भी बचेगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 7.25 पर चलेगी और फिर शाम को सात बजे पटना पहुंच जाएगी। वहीं, पटना से भी वंदे भारत ट्रेन सुबह सात पर चलेगी और फिर दिल्ली शाम को सात बजे पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी।

किस तारीख को चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस?

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने बताया, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 02252, नई दिल्ली से पटना जंक्शन तक यात्रा करेगी, सुबह 7:25 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी और उसी दिन शाम सात बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन 11, 14 और 16 नवंबर को उपलब्ध रहेगी। वहीं, इसकी वापसी यात्रा के लिए, ट्रेन संख्या 02251, जो वंदे भारत ट्रेन के रूप में पटना जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलेगी, वह 12, 15 और 17 नवंबर को संचालित होगी।

क्या होगा वंदे भारत का किराया?

वहीं, पटना से वंदे भारत ट्रेन सुबह 7:00 बजे पटना जंक्शन से खुलेगी और उसी शाम 7:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह आरा जंक्शन पर 08:28 बजे, बक्सर पर 09:28 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर 10:28 बजे, प्रयागराज पर 12:10 बजे और नई दिल्ली पर 19:00 बजे पहुंचेगी। नई दिल्ली और पटना के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 02252/02251 वाली विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए, नई दिल्ली (एनडीएलएस) से पटना (पीएनबीई) तक एसी चेयर कार कोच का किराया 2355 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एसी एक्जीक्यूटिव चेयर के लिए किराया 4410 रुपये तय किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments