Home National Vande Bharat: यूपी के लोगों के लिए गुड न्यूज, अब वंदे भारत से पहाड़ों की कर सकेंगे सैर; जानें डिटेल्स

Vande Bharat: यूपी के लोगों के लिए गुड न्यूज, अब वंदे भारत से पहाड़ों की कर सकेंगे सैर; जानें डिटेल्स

0
Vande Bharat: यूपी के लोगों के लिए गुड न्यूज, अब वंदे भारत से पहाड़ों की कर सकेंगे सैर; जानें डिटेल्स

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Vande Bharat: देशभर के ज्यादातर राज्यों में वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। पिछले साल दिसंबर के आखिरी में पीएम मोदी ने अयोध्या से छह नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी थी। अब एक बार फिर से नई वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च की जा सकती हैं। हालांकि, विभिन्न रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जल्द ही इस पर मंजूरी भी मिल सकती है। इसी तरह यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, लखनऊ से देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। देहरादून तक चलने की वजह से पहाड़ों की यात्रा करने वाले यात्री इससे सफर कर सकेंगे।

लखनऊ से देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सके, इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यह ट्रेन लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से चलेगी। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है और पीएम नरेंद्र मोदी इस रेलवे स्टेशन का 26 फरवरी को दिल्ली से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्चुअली लोकार्पण भी करने जा रहे हैं। 

इस योजना में लखनऊ के गोमतीनगर, लखनऊ सिटी और डालीगंज स्टेशन पर कार्यक्रमों को आयोजित किया जाना है। लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से आने वाले समय में कई नई ट्रेनें चल सकती हैं। अभी शहर में चारबाग रेलवे स्टेशन मुख्य है, जहां से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं। आने वाले समय में गोमतीनगर स्टेशन से बिहार, बंगाल, दिल्ली, मुंबई और नॉर्थ ईस्ट के लिए कई नई ट्रेनों को चलाने की प्लानिंग की गई है। वहीं, कटरा और जगन्नाथ पुरी के लिए भी गोमतीनगर टर्मिनल से ही ट्रेनें चलेंगी।

अयोध्या से शुरू की गई थीं छह ट्रेनें

पिछले साल के आखिरी में पीएम मोदी ने अयोध्या से छह वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च किया था। ये ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत, अमृतसर-दिल्ली जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयंबटूर-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत, अयोध्या-आनंद विहार और मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस हैं। इस साल भी भारतीय रेलवे कई नई वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए रूट तय किए जा रहे हैं। रेलवे ने इस साल 60 नई वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च करने की योजना बनाई है।

[ad_2]

Source link