Home National Vande Bharat Train: मुंबई को मिलेगी एक और सौगात, वाया पुणे चलेगी वंदे भारत ट्रेन; जानें कितना लगेगा समय

Vande Bharat Train: मुंबई को मिलेगी एक और सौगात, वाया पुणे चलेगी वंदे भारत ट्रेन; जानें कितना लगेगा समय

0
Vande Bharat Train: मुंबई को मिलेगी एक और सौगात, वाया पुणे चलेगी वंदे भारत ट्रेन; जानें कितना लगेगा समय

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Indian Railways, Vande Bharat Express: अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो मुंबई से सोलापुर वाया पुणे ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन को 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी। नई एक्सप्रेस ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन से रवाना होगी। मुंबई में और पुणे और शिर्डी के रास्ते सोलापुर की यात्रा की जा सकेगी। मुंबई से पुणे पहुंचने में मुश्किल से 1 घंटा 50 मिनट का समय लगेगा। यह दोनों शहरों के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन होगी।

सोलापुर रेलवे डिवीजन के सूत्रों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस नई ट्रेन के लॉन्च के बारे में एक आधिकारिक घोषणा जल्द ही मध्य रेलवे (सीआर) द्वारा की जाएगी क्योंकि प्रधानमंत्री 10 फरवरी को दाऊदी बोहरा समुदाय की अरबी अकादमी उद्घाटन समारोह के लिए मुंबई आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सीएसएमटी स्टेशन से नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

सोलापुर डिवीजन के एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ”इस वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च करने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं, और इसका उद्घाटन 10 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। यह इस रूट पर चलने वाली सबसे तेज ट्रेन होगी और मुंबई से पुणे, शिरडी और सोलापुर जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी।”

वर्तमान में मुंबई से गांधीनगर के लिए केवल एक वंदे भारत ट्रेन चल रही है। यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी जो सप्ताह के छह दिन चलेगी, जिसमें मुंबई और सोलापुर के बीच 10 स्टॉप होंगे। रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन सीएसएमटी से शाम 4.10 बजे चलेगी और रात 10.40 बजे सोलापुर पहुंचेगी और इस रूट पर चलने वाली सबसे तेज ट्रेन होगी। अगले दिन वापसी यात्रा की बात करें तो ट्रेन सोलापुर से सुबह 6.05 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.10 बजे मुंबई पहुंचेगी।

[ad_2]

Source link