Home Life Style Vastu Tips: कर्ज से हैं परेशान तो करें ये उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा, पूर्णिया के ज्योतिष से जानें

Vastu Tips: कर्ज से हैं परेशान तो करें ये उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा, पूर्णिया के ज्योतिष से जानें

0
Vastu Tips: कर्ज से हैं परेशान तो करें ये उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा, पूर्णिया के ज्योतिष से जानें

[ad_1]

विक्रम कुमार झा, पूर्णिया. क्या आप भी कर्ज से बहुत परेशान रहते हैं. लाख उपाय और तरकीब भी इससे निजात नहीं दिला सके. तो आज आपको कुछ उपाय बता रहें हैं. इसको अपनाकर आप कर्ज से मुक्त हो जायेंगे. पूर्णिया के पंडित एवम ज्योतिषाचार्य मनोत्पल झा बताते हैं कि अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो आप कुछ बताये गये उपायों को करके निश्चित ही जल्द से जल्द कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं. उन्होंने कहा अभी दुनिया में सभी लोग कर्जदार हैं और सदा कर्जदार रहेंगे.

उन्होंने कहा कि हम सबों के उपर सर पर माता का पिता का गुरु का समाज का भाई का एवं अन्य कई लोगों का कर्ज है. जो सदा हम सबों के ऊपर रहेगा, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर आर्थिक या धन रूपी कर्ज हो जाए तो आप इस उपाय को कर सकते हैं.

अनावश्यक चीजों पर ध्यान जरूरी, यही देते कर्ज को बढ़ावा
उन्होंने कहा धन रुपी कर्ज हम सबों के ऊपर रहता है, जो हमें आवश्यक और अनावश्यक चीजों के कारण होती है. उन्होंने एक कहावत कहा ताते पांव पसारिए जाते लंबी सोच. मतलब उन्होंने कहा आपको अपने औकात के अनुसार पांव फैलाना चाहिए. जितना बड़ा हमारा चादर हो उतना में ही रहे. नहीं तो जरूरत से ज्यादा खर्च करने पर आपके ऊपर कर्ज का बोझ हो सकता है. इसलिए आवश्यक और अनावश्यक को देखकर ही आप खर्च करें जो कि कर्ज का सबसे बड़ा कारण है.

इन उपायों को करने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा
उन्होंने कहा कि अगर हमारे ऊपर आर्थिक कर्ज हो जाता है तो सबसे पहला उपाय है. सर्वप्रथम उपाय सबसे पहले शुक्ल पक्ष के एकादशी तिथि को भगवान श्री सत्यनारायण भगवान का पूजन करें. और खास तौर पर इस पूजा को गुप्त रूप से करें और मात्र ₹108 का पूजन सामग्री से ही पूजा करें. इस पूजा की चर्चा किसी से ना करें किसी को ना बताएं. इस पूजा को आप अपने घर में गुप्त तरीके से करें. पूजा का प्रसाद अपने घर से बाहर ना जाने दें.

दूसरा उपाय: अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप श्री सूक्त पाठ करें जो मां लक्ष्मी के आगमन के लिए किया जाता है. अगर आप इस पाठ को प्रतिदिन करते हैं तो निश्चित रूप से कर से आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने कहा इसके साथ-साथ अगर आप ज्यादा कर्जदार हैं और अधिक तनाव में रहते हैं तो आप 108 आवृत्ति श्री सूक्त का पाठ किसी जानकार पंडितों से कराएं तो धीरे-धीरे आपको सभी तरह के कर्ज से मुक्ति मिलेगी.

तीसरा उपाय: उन्होंने कहा कई लोगों के घरों में वास्तु के हिसाब से कई चीजें गलत दिशा में रखी जाती है. जिस कारण लोगों को कर्ज का सामना भी करना पड़ता है. आप ऐसी स्थिति में आप अपने घरों में जानकार वास्तु शास्त्री को दिखाकर आप विशेष कर्ज संबंधित सभी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 15:52 IST

[ad_2]

Source link