Home Life Style Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से धारण करेंगे कपड़े तो जीवन में होगी तरक्की, इन बातों का रखें ध्यान

Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से धारण करेंगे कपड़े तो जीवन में होगी तरक्की, इन बातों का रखें ध्यान

0
Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से धारण करेंगे कपड़े तो जीवन में होगी तरक्की, इन बातों का रखें ध्यान

[ad_1]

हाइलाइट्स

कपड़ों का रंग भी हमारे लिए खास महत्व रखता है.
कपड़े भी हमारे जीवन पर अच्छा बुरा प्रभाव डालते हैं.

Vastu Tips for Cloths: जीवन में कई बार ऐसा होता है जब कड़ी मेहनत के बाद भी ना तो कोई काम बन पाता है, ना ही सफलता मिलती है. इस कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि व्यक्ति के ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के कारण भी कई बार जीवन में परेशानियां आने लगती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के कपड़े भी जीवन पर अच्छा बुरा प्रभाव डालते हैं. ऐसे में कपड़ों से जुड़े वास्तु नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए. 

रंग का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपड़ों का रंग भी हमारे लिए खास महत्व रखता है. अगर आपको नकारात्मक विचार अधिक आते हैं या फिर मन अशांत रहता है तो आपको सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि सफेद रंग का संबंध शुक्र ग्रह से होता है जो शांति का प्रतीक माना जाता है. वहीं, अगर आपके काम में कोई बाधा आती है या फिर बहुत देर से सफलता मिलती है तो आपको पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए. पीले रंग का संबंध गुरू ग्रह से होता है, जो शुभ होता है. 

हमेशा साफ कपड़े पहनें
कुछ लोग एक ही ड्रेस को 3 से 4 दिन पहनते हैं जो कि वास्तु नियमों के हिसाब से उचित नहीं है. बिना धोए कपड़े पहनने से जीवन में आर्थिक समस्याएं आती हैं. साथ ही, शरीर को बीमारियां भी घेर लेती हैं. इसलिए हमेशा साफ कपड़े पहनने चाहिए, इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं और आपको कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. साफ कपड़ों से शरीर को पॉजिटिव एनर्जी मिलती है जिससे आपका मन काम में लगा रहता है. 

यह भी पढ़ें – केदारनाथ के दर्शन किए बिना बद्रीनाथ की यात्रा नहीं होती सफल, पढ़ें कहानियां

इन बातों का रखें ध्यान
आजकल फैशन के इस दौर में कटे फटे कपड़े पहनने का चलन है, लेकिन, ये हमारे जीवन को प्रभावित करता है. वास्तु के अनुसार, फटे हुए कपड़े पहनने से घर में दरिद्रता आती है. फटे या जले हुए कपड़ों को घर पर रखने से नकारात्मकता आती है, इसलिए ऐसे कपड़ों को घर पर नहीं रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें– जानें क्यों है पूजा में गेंदे के फूल चढ़ाने का इतना महत्व

Tags: Dharma Culture, Religious

[ad_2]

Source link